{"_id":"64c56ad0dcd0240ba5015966","slug":"crime-in-loot-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-255952-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पल्सर सवार बदमाशों ने पुरुष और महिला की चेन लूटी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पल्सर सवार बदमाशों ने पुरुष और महिला की चेन लूटी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के अलग-अलग मुहल्ले में एक सप्ताह के अंदर बाइक सवार बदमाश महिला व पुरुष की चेन लूट कर फरार हो गए। दोनों मामलों में शाहपुर पुलिस शुक्रवार की शाम केस दर्ज कर दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शाहपुर इलाके जेल रोड स्थित गुलाली वाटिका निवासी कुसुम जायसवाल 20 जुलाई की शाम छह बजे असुरन चौराहे से पैदल घर जा रहीं थीं। जेल रोड तिराहे के पास एक हॉस्पिटल के सामने पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला को रोककर कहा कि केस की सुलह कर लो। फिर उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। महिला ने बताया कि बेटे की शादी 2020 मे कुसम्ही बाजार में हुई थी, बहु से केस चलता हैं।
उधर, शाहपुर इलाके के आदित्यपुरी निवासी जयंत कुमार पांडेय गोरखपुर यांत्रिक कारखाना मील राइट शाॅप से एमसीएम पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे घर से टहलते हुए एक मकान के सामने फूल तोड़ रहे थे, उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।