फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in basti 33

एसओजी की गाड़ी पर पथराव, शीशे टूटे

Wed, 03 Jun 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
crime in basti 33
एसओजी की गाड़ी पर पथराव, शीशे टूटे
विज्ञापन

पशु तस्करों को गिरफ्तार करने गई थी एसओजी और पुलिस
बस्ती। पशु तस्करों को पकड़ने मझौआ मीर गांव गई एसओजी और वाल्टरगंज थाने की टीम पर उनके साथियों ने हमला कर दिया। घटना में किसी पुलिस कर्मी को चोट तो नहीं आई लेकिन गाड़ी के शीशे टूट गए।

एसओजी की टीम ने दो वांछितों अकरम और शमसुद्दीन को पकड़कर जैसे ही गाड़ी में बैठाया, तभी गाड़ी पर हमला कर दोनों को छुड़ाने की कोशिश की गई। नाकाम होने पर पशु तस्करों के साथियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। घटना में किसी पुलिस कर्मी को चोट तो नहीं आई लेकिन गाड़ी के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी के नेतृत्व में क्षेत्र की रुधौली सोनहा पुरानी बस्ती थाने की फोर्स भी बुला ली गई। मौके पर पहुंचे एएसपी पंकज ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बिगड़ने न पाए, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कार्य में बाधा डालने वालों को चिह्नित करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। महिलाओं और बच्चों ने भी पुलिस के कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तस्करों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed