{"_id":"64b9905b6941a00dcd052eb4","slug":"crime-in-a-girl-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-246657-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेठ पर दुष्कर्म करने और नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेठ पर दुष्कर्म करने और नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी (गोरखपुर)। सात महीने पहले युवक परदेश में नौकरी करने चला गया। घर पर उसकी पत्नी नाबालिग बेटी के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि इस दौरान जेठ ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव बनाने के साथ उसकी नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखने लगा। पति के परदेश से लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। खजनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खजनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पति के साथ बृहस्पतिवार को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि पति सात माह पहले मुंबई कमाने चले गए। इस बीच चचेरे जेठ ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने पर वह गर्भपात कराने का दबाव देने लगा। 13 वर्षीय बेटी पर भी गलत नजर रखने लगा। इसकी जानकारी होने पर उसने पति को जानकारी दी। पति के घर पहुंचने पर उसने पुलिस को सूचना दी। खजनी के थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद