फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime case a yuth

Gorakhpur News: मऊ के युवक की हत्या कर फेंकी गई अधजली लाश मिली

Fri, 04 Aug 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime case a yuth
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल-कसिहार बंधे पर बृहस्पतिवार की सुबह मऊ जिले के जुड़नपुर के उमेश (37) की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई थी। सूचना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव से कुछ दूरी पर साइकिल और कपड़े मिले। आधार कार्ड की मदद से युवक की पहचान कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि उमेश परिवार से अलग रहता था। फिलहाल, वह कनइल के पास कैसे आया और उसकी हत्या किसने की है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है। शुक्रवार को पुलिस उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह चरवाहे जानवरों को लेकर बंधे की ओर गए थे। तभी उनकी नजर बंधे पर किनारे गिरी साइकिल पर पड़ी। साइकिल में एक थैला लटका था। पास में आधजली और नग्न युवक का शव पड़ा था। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। साइकिल पर टंगे थैले से एक टिफिन, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व श्रम कार्ड मिला। इसी की मदद से युवक की पहचान मऊ के जुड़नपुर गांव निवासी उमेश चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की मिट्टी और युवक के शव का नमूना जांच के लिए सुरक्षित रखा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को फेंका गया है, लेकिन साइकिल मिलने की वजह से संदेह हो रहा है। ऐसा इसलिए कि हत्या के बाद शव को ठिकाने तो लगाना आसान है, लेकिन साइकिल लेकर आना गले के नीचे नहीं उतर रहा है।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक का अधजला शव मिला है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। परिजनों से भी बात की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

.......
घरवालों से खराब थे रिश्ते, रहता था अलग
पुलिस के मुताबिक, उमेश अपने परिवार से अलग रहता था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से फोन पर बात हुई है। उन्होंने बताया है कि उमेश की शादी 12 साल पहले हुई थी। दो बच्चों का पिता है, लेकिन पत्नी से रिश्ते ठीक नहीं थे। इस वजह से पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रहती है। पिता और भाई भी अलग रहते थे। घर पर भी नियमित रूप से नहीं रहता था। वह कहां रहता था और क्या करता था, यह परिवार वाले नहीं जानते हैं। कभी दो महीने पर तो कभी बीस दिन में घर पर जाता था और फिर निकल जाता था। एसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच व साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed