फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   credit card cancel by toll free number from state bank of india

क्रेडिट कार्ड से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करा सकते हैं कैंसिल

Sat, 06 Feb 2021 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
credit card cancel by toll free number from state bank of india
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
कई बार एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने पर भी इन्हें संभालना मुश्किल होता है। ऐसे मामलों में, कार्ड होल्डर्स उस क्रेडिट कार्ड को बंद या कैंसिल करवा सकता है। ऐसा करने की प्रक्रिया बहुत आसान है और इस तरह कार्ड होल्डर अनावश्यक फीस और शुल्क देने से भी बच सकता है। हालांकि एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं और किसी एक को बंद करवाने पर उपलब्ध क्रेडिट लिमिट में कमी आएगी।
विज्ञापन


एसबीआई क्रेडिट कार्ड को ऐसे करवाएं बंद
हेल्पलाइन नंबर के जरिये: एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स, जो अपने क्रेडिट कार्ड एकाउंट को कैंसिल या क्लोज करवाना चाहते हैं, टोल-फ्री नंबर 1860-180-1290 या 39020202 (लोकल एसटीडी कोड के साथ) पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन


एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद या कैंसिल करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बकाया भुगतान पूरा करना: जब कार्ड होल्डर अपने समस्त बकाया राशि को चुका देता है तभी बैंक क्रेडिट कार्ड कैंसिलेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। एसबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक क्रेडिट कार्ड को बंद या कैंसिल करवाने से पहले कार्ड होल्डर को सभी बकाया भुगतान और कार्ड पर चालू ईएमआई का निपटान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड कैंसिल कराने के पहले बना लें अपना रिवार्ड प्वॉइंट्स

एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद या कैंसिल करवाने से पहले आपको अपने रिवार्ड प्वॉइंट की जांच कर लेनी चाहिए, जिनका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। आपको इन प्वॉइंट्स को रिडीम कर लेना चाहिए। कार्ड होल्डर्स कार्ड के कैंसिलेशन के 45 दिनों के भीरत अपने अनुपयोग हुए रिवार्ड प्वॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं।

रिएक्टिव भी कर सकते हैं एसबीआई क्रेडिट कार्ड
आवेदक बैंक के हेल्पलाइन नंबर 1860-180-1290, या  39-02-02-02 (लोकल एसटीडी कोड क साथ) पर कॉल कर या sbicorporate.services@sbicard.com पर मेल कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बैंक आपके बंद या कैंसिल हो चुके एसबीआई क्रेडिट कार्ड को रिएक्टिवेट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed