{"_id":"5f8d2cad8ebc3e67a03359c5","slug":"create-fake-twitter-account-of-neet-second-topper-akanksha-and-upload-two-offensive-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की टॉपर बिटिया का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, मां ने कहा- 'बदनाम करने की साजिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट की टॉपर बिटिया का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, मां ने कहा- 'बदनाम करने की साजिश'
Mon, 19 Oct 2020 02:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ आकांक्षा सिंह।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
नीट में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर रहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की बेटी आकांक्षा सिंह के घर एक तरफ बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक बयानबाजी भी की जा रही है। जबकि नीट का परीक्षाफल आने के दिन ही आकांक्षा ने साक्षात्कार में स्पष्ट तौर पर कहा था कि अब तक की पढ़ाई के दौरान उसने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया है।
विज्ञापन
आकांक्षा के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर दो पोस्ट किए गए हैं। यह अकाउंट अक्तूबर में ही बनाया गया है। पहले पोस्ट में लिखा गया है कि मैं कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं थी। आज मुझे बहुत ही दु:खी मन से सोशल मीडिया ज्वाइन करना पड़ा है। जो भी हुआ वह मेरे साथ, नाइंसाफी है। मेहनत तो मैंने भी की, सफल तो मैं भी हुई। वहीं दूसरे पोस्ट में धर्म विशेष को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में आकांक्षा की मां रुचि सिंह का कहना है कि मेरी बेटी का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। यहां तक कि उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है। किसी ने साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की है। इसकी शिकायत पुलिस में की जाएगी। नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा को सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी बधाई दे चुके हैं।
विज्ञापन