Gorakhpur Top Mafia: अब कमलेश-ओमप्रकाश की तरह ही दूसरे जालसाजों की तैयार होगी कुंडली
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजों के मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। जिन्होंने कई लोगों से जालसाजी की है, उन्हें चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस करेगी और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालसाजी कर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों की पुलिस कुंडली तैयार कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बड़े भू-माफिया कमलेश यादव, ओमप्रकाश, दीनानाथ जैसे लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। अब नए जालसाजों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।
पुलिस ऑफिस में आने वाले प्रार्थनापत्रों में जिसका नाम दो बार जालसाजी में सामने आ रहा है, उसे संबंधित एक अलग रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। फिर थाना पुलिस तह तक उसकी जांच कर रही है। एक से अधिक मामले में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति को भी जब्त करेगी।
लूट, हत्या के मामलों में तो पुलिस सक्रिय हो जाती थी, लेकिन जालसाजी कर लाखों की चंपत लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पाती थी। वर्ष 2023 से पुलिस ने जालसाजी के मामलों को गंभीरता से लिया तो साल में एक हजार से अधिक केस दर्ज किए गए।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजों के मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। जिन्होंने कई लोगों से जालसाजी की है, उन्हें चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस करेगी और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गुरु ने सूद में लगवाई विनोद की काली कमाई...अब बढ़ सकती है रार
ये बड़े मामले आए सामने
- पुलिस ने बेतियाहाता में कॉल सेंटर खोलकर विदेशी नागरिकों तक से जालसाजी करने वालों को जेल भेजा।
- सीलिंग की जमीन बेचकर आम लोगों से ठगी करने वाले कमलेश यादव, दीनानाथ की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हुई।
- बिहार, झारखंड के लोगों को जमीन देने के नाम पर जालसाजी करने वाले ओमप्रकाश को जेल और उसकी संपत्ति को जब्त किया गया।
- आगरा से फर्जी संस्था का संचालन कर पूर्वांचल के युवाओं को डिग्री देने के नाम पर जालसाजी करने वाले दबोचे गए।