फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crackdown on fraudsters will be prepared like Kamlesh Omprakash

Gorakhpur Top Mafia: अब कमलेश-ओमप्रकाश की तरह ही दूसरे जालसाजों की तैयार होगी कुंडली

Mon, 08 Jan 2024 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 12:19 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजों के मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। जिन्होंने कई लोगों से जालसाजी की है, उन्हें चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस करेगी और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा।  

विज्ञापन
Crackdown on fraudsters will be prepared like Kamlesh Omprakash
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जालसाजी कर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों की पुलिस कुंडली तैयार कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बड़े भू-माफिया कमलेश यादव, ओमप्रकाश, दीनानाथ जैसे लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। अब नए जालसाजों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में आने वाले प्रार्थनापत्रों में जिसका नाम दो बार जालसाजी में सामने आ रहा है, उसे संबंधित एक अलग रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। फिर थाना पुलिस तह तक उसकी जांच कर रही है। एक से अधिक मामले में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति को भी जब्त करेगी।
विज्ञापन


लूट, हत्या के मामलों में तो पुलिस सक्रिय हो जाती थी, लेकिन जालसाजी कर लाखों की चंपत लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पाती थी। वर्ष 2023 से पुलिस ने जालसाजी के मामलों को गंभीरता से लिया तो साल में एक हजार से अधिक केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजों के मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। जिन्होंने कई लोगों से जालसाजी की है, उन्हें चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस करेगी और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: गुरु ने सूद में लगवाई विनोद की काली कमाई...अब बढ़ सकती है रार

ये बड़े मामले आए सामने

  • पुलिस ने बेतियाहाता में कॉल सेंटर खोलकर विदेशी नागरिकों तक से जालसाजी करने वालों को जेल भेजा।
  • सीलिंग की जमीन बेचकर आम लोगों से ठगी करने वाले कमलेश यादव, दीनानाथ की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हुई।
  • बिहार, झारखंड के लोगों को जमीन देने के नाम पर जालसाजी करने वाले ओमप्रकाश को जेल और उसकी संपत्ति को जब्त किया गया।
  • आगरा से फर्जी संस्था का संचालन कर पूर्वांचल के युवाओं को डिग्री देने के नाम पर जालसाजी करने वाले दबोचे गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed