फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   covid 19 got in kushinagar UP

कुशीनगर में मिले 98 नए पॉजिटिव, 116 ने जीता कोरोना से जंग

Thu, 20 Aug 2020 06:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
covid 19 got in kushinagar UP
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि संक्रमित मरीजों से अच्छी तादाद कोरोना से जंग जीतने वालों की है। बृहस्पतिवार की शाम तक जहां 98 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 116 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे।

विज्ञापन


जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2218 हो गई है जिनमें एक्टिव पॉजिटिव केस 776 हैं। संक्रमित लोगों को बीमारी के लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन अथवा अस्पताल भेजा गया। कोरोना महामारी का प्रभाव जिले में निरंतर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मानी जाए तो अब तक 33455 संदिग्ध लोगों का कोरोना जांच कराया गया है, जिनमें 2218 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों के ठीक होने की दर भी अच्छी-खासी है। पिछले दो दिनों से तो पॉजिटिव मिले मरीजों से अधिक संख्या स्वस्थ होने वालों की है। बुधवार को 78 लोग पॉजिटिव मिले थे तो 122 स्वस्थ भी हुए थे। इसी तरह बृहस्पतिवार को 98 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि 116 लोग इस बीमारी से ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अधिकारियों ने क्या कहा

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम तक 1019 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 928 निगेटिव और 98 पॉजिटिव केस हैं। इनमें कसया क्षेत्र के तीन, दुदही के 19, सेवरही व फाजिलनगर के सात-सात, नेबुआ नौरंगिया के पांच, कुशीनगर शहरी के आठ, सुकरौली के छह, विशुनपुरा का एक, रामकोला के छह, खड्डा के दस, हाटा का एक, कुबेरस्थान के चार, तमकुहीराज के आठ और दस मरीज अन्य क्षेत्रों के हैं।

इन्हें लेकर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2218 हो गई है। एक्टिव पॉजिटिव केस 776 हैं। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। 228 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं। 164 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।

सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रखे गए 1461 मरीजों में 813 मरीज, लेवल वन हॉस्पिटल लक्ष्मीपुर में भर्ती 473 में से 399 और जिला अस्पताल स्थित 100 बेड के लेवल टू हॉस्पिटल में भर्ती 65 में से 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से जुड़ी किसी भी असुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 05564 240228, 9984943395 और 9044943395 पर सूचना देने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed