फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   court

जांच के बाद वादकारी भी कोर्ट परिसर में कर सके प्रवेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
court
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन के बीच बंद चल रही दीवानी कचहरी उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के बाद बुधवार को वादकारियों के लिए भी खुल गई। जानकारी के मुताबिक, वादकारियों को आवश्यक जांच के बाद अधिवक्ताओं के साथ दीवानी कचहरी परिसर में जाने का अवसर प्राप्त हुआ।परन्तु पूर्व की भांति जमानत दरखास्तों पर ही सुनवाई हुई शेष लंबित वादों में सामान्य तिथि लग गई।इस कारण परिसर में किसी प्रकार की चहल कदमी या हलचल की कोई स्थिति नहीं देखी गई।  कचहरी परिसर के चार गेटो में से केवल एक गेट जो थाना कैंट की तरफ स्थित है वहीं खोला गया ।उसी गेट से वादकारियों तथा अधिवक्ताओं को थर्मल स्कैनिंग एवं आवश्यक जांच के बाद परिसर जाने को मिला।इस कारण गेट पर लंबी लाइन लग गई।अधिवक्ताओं की मांग है कि 26 मई को जब कचहरी खुले तो दो गेट खोले जाएं और वादकारियो को एक गेट से तथा अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों को दूसरे गेट से प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाए।जिससे अधिवक्ता सुरक्षित एवं अनावश्यक लंबी लाइन लगाने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed