फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple murdered monk for property in Gorakhpur

गोरखपुर: प्रापर्टी के लिए दंपती ने की थी साधु की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 07 Apr 2021 08:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 08:13 PM IST
सार

  • चौरीचौरा इलाके में दो मार्च की रात हुई थी वारदात

विज्ञापन
couple murdered monk for property in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा भरतपुर निवासी साधु परोरा गुप्ता की हत्या उसके भाई ने ही प्रापर्टी के लिए पत्नी व बेटे के साथ मिलकर की थी। चौरीचौरा पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल इनका बेटा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है।

विज्ञापन


भरतपुर निवासी साधु परोरा की दो मार्च की रात सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सुबह उनका शव बरामदे में पड़ा मिला था। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर परोरा के भाई प्रद्युम्न, उसकी पत्नी मुन्नी और बेटे अरविंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने मुन्नी और उसके पति को फुटहवा इनारा के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में प्रद्युम्न ने बताया कि परोरा की कोई संतान नहीं है। लेकिन वह अपनी संपत्ति उसके बजाय किसी और को देना चाहता था। इसलिए परिवार के साथ मिलकर उसने भाई के हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की रात परोरा बरामदे में सो रहे थे। तभी मुन्नी और अरविंद ने उन्हें दबोच लिया और प्रद्युम्न ने लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार अरविंद की तलाश तेज कर दी गई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed