फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple commits suicide after family warn to stop meet in maharajganj

प्रेम संबंध में परिजन बन रहे थे दीवार, प्रेमी युगल ने ऐसे दे दी जान

Sat, 04 Jul 2020 02:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
couple commits suicide after family warn to stop meet in maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के सिवान में शुक्रवार की रात प्रेमी युगल ने जहर खाकर जा दे दिया। दोनों के संबंधो के बीच परिजन दिवार बने तो प्रेमी युगल ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी प्रेमीका दोनो शादीशुदा थे। युवक मुंबई में काम करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था। उधर प्रेमीका भी अपने मायके आई थी। वह गुजरात से बच्चो एवं पति को छोड़कर मायके आई थी। दोनों एक दुसरे से मिलते रहे।
विज्ञापन


दोनों के घर वालों को जब इस प्रेम कहानी की जानकारी हुई तो उन लोगों ने दोनों को समझाया। लेकिन दोनों ने किसी की बात नहीं मानी। घरवालों ने बच्चों का हवाला दिया। लेकिन दोनों ने परिजनों की बात को अनसुना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब घर के लोग ज्यादा दबाव बनाने लगे तो दोनों शुक्रवार की रात मौका देखकर घर से निकले। जब कुछ देर बाद दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन पता करने लगे। इस बीच देर रात सिवान में स्थित बुढ़िया माई स्थान परिसर में युवक जमीन पर पड़ा मिला। जबकि बगल में ही महिला धीमी आवाज में कराह रही थी।

परिजनों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को संपतिहा लाया गया। जहां से एंबुलेंस द्वारा लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नौतनवां थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed