{"_id":"614465bf29eea761653722f1","slug":"couple-bitten-by-a-poisonous-snake-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दंपती को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दंपती को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान पति की मौत
Fri, 17 Sep 2021 03:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:24 PM IST
सार
पति ने सांप डंसने की बात पत्नी को नहीं बताई फिर जैसे ही जहरीले सांप ने पत्नी को डंसा तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद पति ने सांप को मार डाला। कुछ समय बाद पति की तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन
सांप। (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी तहसील अंतर्गत एक दंपती को जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं इलाज के दौरान पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिपरा निवासी अर्जुन गोस्वामी (35) पुत्र मिश्री गोस्वामी की शादी 31 मई 2021 को हुई थी। गुरुवार रात को पति-पत्नी भोजन करने के बाद जैसे ही बिस्तर पर सोने गए जहरीले सांप ने पति को डंस लिया। पति ने सांप डंसने की बात पत्नी को नहीं बताई फिर जैसे ही जहरीले सांप ने पत्नी को डंसा तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद पति ने सांप को मार डाला। कुछ समय बाद पति की तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन
घर वालों ने पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह पांच बजे पति का तबीयत अचानक बिगड़ने लगा। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में अर्जुन ने दम तोड़ दिया। हालांकि पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन