फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Counting of votes tomorrow, preparations completed at tehsil headquarters

Gorakhpur News: मतगणना कल, तहसील मुख्यालयों पर तैयारियां पूरी

Fri, 12 May 2023 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 May 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes tomorrow, preparations completed at tehsil headquarters
चौरीचौरा में तहसीलदार ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन


थाने में हुई प्रत्याशियों की बैठक, नहीं निकलेगा विजय जुलूस


गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को अफसरों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें नियमों के प्रति जागरूक किया।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत मुंडेरा बाजार की मतगणना के लिए तहसील प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार चक्र में पूरी होने वाली मतगणना के लिए कुल आठ टेबल जोड़े में लगाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार नीलम तिवारी ने बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चौरीचौरा मंडी समिति परिसर में कुल आठ टेबल जोड़े में लगाए गए हैं, जहां अध्यक्ष और सभासद की मतगणना अलग अलग टेबलों पर होगी। कुल चार चक्र की मतगणना होगी। रिटर्निग ऑफिसर के लिए दो टेबल लगाए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एसडीएम शिवम सिंह ने बताया कि मतगणना के बाद आने वाले चुनाव परिणाम के बाद धारा 144 को देखते हुए कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेगा और न ही अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के प्रति किसी तरह का कटाक्ष करेगा। मतगणना में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम बांसगांव ने तहसील सभागार में प्रत्याशियों और एजेंटों के साथ बैठक की। इसमें मतगणना को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि मतगणना में कुल 6 टेबल लगेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध है। नगर पंचायत बांसगांव का मतगणना स्थल अतिसंवेदनशील प्लस होने के कारण जिलाधिकारी से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।

उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक, खजनी तहसील मुख्यालय में नगर पंचायत उनवल का मतगणना कार्य सात टेबलों पर होगा। एक रिजर्व टेबल अलग से होगा।मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगा। एसडीएम खजनी सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गोला प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत गोला, उरुवा और बड़हलगंज की मतगणना वीएसएवी इंटर काॅलेज में होगी। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य, सीओ अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। नगर पंचायत गोला व बड़हलगंज के लिए 8 व उरुवा के लिए 6 टेबलों पर मतों की गणना होगी। सभी टेबलों पर चेयरमैन व सदस्य के लिए एक-एक एजेंट मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, सभी जगहों पर पीएसी व पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहेंगे। बिना मतगणना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।



प्रत्याशी नहीं निकालेंगे विजय जुलूस
चौरीचौरा। निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की शाम को थाना परिसर में चेयरमैन व सदस्य पद के प्रत्याशियों की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है। कोई प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के पहले व बाद में शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों की खैर नहीं है। बैठक में चौकी इंचार्ज मुंडेरा बाजार संजय यादव, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, दिनेश कुमार, सन्नी जायसवाल, उमेश गुप्ता, पौरुष कुमार, दिलीप मद्धेशिया, पिंटू सिंह, वसीम अहमद, संजय यादव, संजय वर्मा, अवधनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed