फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Counter tickets will be made for five trains in Gorakhpur Railways station

12 सितंबर को गोरखपुर स्टेशन से चलेंगी पांच ट्रेनें, टिकट के लिए खुलेंगे सभी काउंटर

Wed, 09 Sep 2020 02:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 02:40 AM IST
सार

  • 11 सितंबर से तत्काल टिकट की होगी बुकिंग
  • आरक्षण केंद्र पर खुलेंगे सभी आठ काउंटर

विज्ञापन
Counter tickets will be made for five trains in Gorakhpur Railways station
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जंक्शन से होकर 12 सितंबर से चलने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों का टिकट बृहस्पतिवार से बनेगा। भीड़ को संभालने के लिए आरक्षण केंद्र पर सभी आठ काउंटर खुले रहेंगे जबकि तत्काल टिकट 11 सितंबर से बनेंगे। आरक्षण केंद्र पर आरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


जंक्शन से बनकर तीन ट्रेनें गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस चलेगी, जबकि दो ट्रेनें अवध असम एक्सप्रेस व कृषक एक्सप्रेस चलेंगी। इन ट्रेनों के संचलन की तैयारियों को लेकर रेल प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


ट्रेनों की समय सारिणी तय होने के बाद प्लेटफार्म पर टीटीई की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों ने प्लानिंग शुरू की है। हर दो कोच पर एक टीटीई की ड्यूटी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आज तय हो जाएगा प्लेटफॉर्म

स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बुधवार को तय कर लिया जाएगा। प्रस्तावित चार्ट बना लिया गया है। प्लेटफॉर्म एक से दो ट्रेनें चलाई जाएंगी।

थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी
प्लेटफॉर्म पर जाने के पहले प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सभी ट्रेनें समय से करीब दो घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दी जाएंगी। वाशिंग पिट से कोच को सैनिटाइज करके लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed