{"_id":"5f11749769cd3c61565381af","slug":"council-member-devendra-pratap-singh-came-to-meet-former-mla-haridwar-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे देवेंद्र प्रताप सिंह, बारिश में मकान गिरने से बेघर हो गए थे ये दिग्गज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे देवेंद्र प्रताप सिंह, बारिश में मकान गिरने से बेघर हो गए थे ये दिग्गज नेता
Fri, 17 Jul 2020 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jul 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
MLA Haridwar Pandey and Devendra Pratap Singh
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हरिद्वार पांडेय की मदद के लिए विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह आगे आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पूर्व विधायक के घर जाकर उनका हाल जाना और तात्कालिक सहयोग के तौर पर एक लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
बता दें कि बीते रविवार की रात भारी बारिश की वजह से मानीराम में स्थित पूर्व विधायक का खपरैल का मकान गिर गया था। पूरा परिवार खपरैल के मकान में बचे रह गए बरामदे में रहने को मजबूर है। ऐसे में विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने सहयोग राशि देते हुए कहा कि पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय ईमानदारी, सादगी और कर्मठता की मिशाल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 87 वर्ष की उम्र में भी पूर्व विधायक की सक्रियता और सेवा भावना राजनीति में आने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायी है। करीब पचास साल की सक्रिय राजनीति के बाद भी खुद के लिए एक मकान तक न बना पाना उनके भीतर नैतिकता के मानदंड कितने ऊंचे हैं यह इससे समझा जा सकता है।
विज्ञापन
देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक के ऊपर आए इस विपदा की घड़ी में समस्त नेता बिरादरी को दलीय प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए ताकि राजनीति में ईमानदार और निस्वार्थ सेवाभाव वाले लोग रह सकें।