फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Could not attend the welcome ceremony for Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand.

Gorakhpur News: सपा-कांग्रेस के 14 नेता किए गए नजरबंद

Thu, 23 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Could not attend the welcome ceremony for Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand.
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के 14 नेताओं को पुलिस ने मंगलवार देर रात नजरबंद कर दिया। पार्टी के मीडिया सेल की ओर से बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे पुलिस नेताओं के आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी थी लेकिन नेताओं के नजरबंद होने के कारण कार्यकर्ता कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। नजरबंद किए गए नेताओं में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, कांग्रेस प्रवक्ता तौकीर आलम, सपा के गणेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल और कांग्रेस नेता अमर पासवान समेत अन्य नेता शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है। हालांकि पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed