फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cosmetics shop reduced to ashes due to fire in Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर में आग लगने से सौंदर्य प्रसाधन की दुकान का सामान राख, तीन घंटे में किया गया काबू

Mon, 28 Nov 2022 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Nov 2022 09:48 AM IST
सार

गिरधरगंज एम्स के पास स्थित महादेव मार्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में शनिवार देर रात आग लग गई। कांप्लेक्स स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में रखा करीब 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।

विज्ञापन
cosmetics shop reduced to ashes due to fire in Gorakhpur
आग से सामान जलकर खाक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र के गिरधरगंज एम्स के पास स्थित महादेव मार्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में शनिवार देर रात आग लग गई। कांप्लेक्स स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में रखा करीब 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गिरधरगंज स्थित महादेव मार्ट नामक शॉपिंग कांप्लेक्स है। इसी में राजेंद्र गुप्ता की वैष्णवी शृंगार नाम से दुकान है। दुकान मालिक राजेंद्र गुप्ता रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11 बजे कांप्लेक्स से धुआं उठता देख लोग पहुंचे। अंदर गए तो देखा कि दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वहीं, स्थानीय चौकी इंचार्ज अंजनी यादव, पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह व स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान दमकल की गाड़ियां भी आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक राजेंद्र ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। करीब 5 लाख रुपये का सामान जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed