फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corporation will get Rs 247 crore from Accelerated Economic Development Scheme

Gorakhpur News: त्वरित आर्थिक विकास योजना से निगम को मिलेंगे 247 करोड़ रुपये

Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Corporation will get Rs 247 crore from Accelerated Economic Development Scheme
शहर के सभी वार्डों में होंगे 186 निर्माण कार्य
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। 2024-25 के लिए पेश बजट में त्वरित आर्थिक विकास योजना के लिए 2400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत नगर निगम ने शहर के सभी 80 वार्डों में सड़क और नाली निर्माण समेत 186 कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसपर 247.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव 23 जनवरी को ही शासन में भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे स्वीकृति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ग्रिड से मिलेंगे 44.88 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के अंतर्गत 800 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। यह राशि वर्तमान साल के सापेक्ष 60 प्रतिशत अधिक है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ को 30 जनवरी को 44.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसमें मेडिकल कालेज रोड से शाहपुर थाना होते हुए 510 लंबी और 24 मी. चौड़ी सड़क निर्माण पर 8.01 करोड़, मेडिकल कालेज रोड दूरदर्शन आवास होते हुए 471 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क पर 5.99 करोड़ एवं राजीव नगर कुंआ से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक 1417 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर 12.60 करोड़ खर्च होंगे। बिजली के तार, पोल ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर 12.77 करोड़ खर्च होंगे। लेबर चार्ज, 18 फीसदी जीएसटी एवं कंसलटेंट शुल्क मिला कर 44.88 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत नगरीय निकायों में विद्युत आधारभूत संरचनाओं के सुदृढीकरण के लिए बजट में अंतिम किस्त के रूप में 498 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड को निर्गत किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए गोरखपुर नगर निगम ने योजना अंतर्गत 12.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed