फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus will dangerous positive is increasing rapidly in gorakhpur

गोरक्षनगरी वासियों को और बरतनी होगी सतर्कता, तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

Mon, 10 Aug 2020 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus will dangerous positive is increasing rapidly in gorakhpur
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला

गोरक्षनगरी के वासियों को और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। सरकार, जिला प्रशासन लगातार सजग कर रहा है, लेकिन जिले में संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसमें केवल हमारी सजगता और सावधानी ही सुरक्षित रख सकती है। गोरखपुर में अब संक्रमितों की कुल संख्या 3644 होगई है। इनमें एक्टिव केस 1710 हैं।

विज्ञापन


अब तक 1015 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 68 मौत दिखाई गई है। होम आइसोलेशन के 851 मरीज भी ठीक हो चुके हैं। जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक अगस्त में कोरोना संक्रमितों के मिलने की दर काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कई परिवार भी चपेट में
संक्रमण कई परिवारों को चपेट में ले रहा है। बरनही में एक ही परिवार के सात लोग, पिपरी में एक परिवार के दो, खोराबार के बरौदा में एक परिवार के दो, बिलंदुपर में एक ही परिवार के दो लोग, दीवान बाजार के हेमंट अपार्टमेंट में एक परिवार के दो, सरस्वतीपुरम में दो परिवारों के दो-दो लोग तथा विकासपुरम में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपति और डॉक्टर की पत्नी का दिल्ली में कोरोना से निधन

शहर के जाने-माने उद्योगपति श्याम मनोहर अग्रवाल (64) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह संक्रमित होने के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से शहर के उद्यमी व व्यापारी दुखी हैं। वह शहर के बेतियाहाता के रहने वाले थे। सुरभि फ्लोर मिल बस्ती के प्रबंध निदेशक भी थे। उद्योगपति की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसी तरह शहर के चर्चित डॉक्टर आरडी मुखीजा की पत्नी मीनाक्षी मुखीजा (65) की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉ आरडी मुखीजा और उनके बेटे भी संक्रमित हैं, जो दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

शहर की रहने वाली 48 वर्षीय एक महिला की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने नई दिल्ली में मौतों का आंकड़ा अभी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। सिर्फ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत का डाटा  पोर्टल पर अपलोड किया है।

विधायक हुए होम आइसोलेट

नगर विधायक डॉ राधा मोहन अग्रवाल की डॉक्टर बेटी के पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने परिवार के साथ खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर बेटी के पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए लिखा  कि मैं, कुछ दिनों तक आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। जिसको भी कोई काम हो, वह मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं। एक महीने तक घर पर मिलना कठिन रहेगा। लिहाजा,  घर पर मुलाकात के लिए आने से बचा जाए।

शहरी क्षेत्रों में मिले संक्रमित
कूड़ाघाट में चार, झरना टोला में एक, शाहपुर में पांच, विकास नगर में पांच, तिवारीपुर में चार, बिछिया में आठ, प्रधान डाकघर के तीन कर्मी, जनप्रिय बिहार कॉलोनी में एक, हुमायुंपर में पांच, दीवान बाजार में पांच, जटाशंकर में एक, बैंक रोड पर चार, रेलवे अस्पताल में तीन, राजेंद्र नगर पश्चिमी में दो, नंदानगर में एक, रोडवेज के तीन कर्मी, रमदत्तपुर में दो, सूर्यकुंड में तीन, आरटीओ कार्यालय के चार कर्मी, मिर्जापुर में एक, निकट जेपी हॉस्पिटल में एक, तहसील सदर, विस्तार नगर, डेयरी कॉलोनी में एक-एक, बिलंदपुर में तीन, नीना थापा रोड, पुलिस लाइंस, डीएफओ परिसर में एक-एक, स्पोर्ट्स कॉलेज में छह, अस्थायी जेल में तीन, रामजानकी नगर, खूनीपुर में एक-एक, मोहद्दीपुर में तीन, रुस्तमपुर व अलहादपुर में एक-एक, शिवपुर न्यू कॉलोनी में दो, जटेपुर में तीन, राप्तीनगर में दो, मिर्जापुर में तीन, गंगा नगर, अकरबगंज, वार्ड नंबर 63, घासीकटरा में एक-एक, पुर्दिलपुर, गोरखनाथ में दो-दो, बशारतपुर में पांच, बंसतपुर में तीन, तारामंडल में दो, असुरन, कलेक्ट्रेट परिसर, छोटे काजीपुर, शास्त्रीपुरम, पार्क रोड, साहबगंज, पांडेय कॉलोनी, सहारा स्टेट, इस्माइलपुर में एक-एक राजघाट में दो, बेतियाहाता में चार और गीता वाटिका में दो मरीज मिले हैं।

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज

ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बांसगांव में दो, बगही में एक, बड़हलगंज में नौ, चिल्लूपार में दो, भटहट, बरवा में एक-एक, पिपरी में तीन, तरकुलही में एक, ब्रह्मपुर के बरही में एक, कैंपियरगंज के चौमुखा में एक, चरगांवा के खुटहन में एक, पादरी बाजार में पांच, तिकोनिया नंबर दो में दो, मोहरीपुर, महुआपार, रेल बिहार, चिलुआताल, गगहा थाना, गोला के बनकटा में एक-एक, कौड़ीराम में आठ, मलाव, हरैया में एक-एक, गजपुर में दो, बहावन पोखर, तिवारी नगवा, डरवापार, खजनी में एक-एक, खोराबार में तीन, कुसम्ही में  एक, पिपराइच में पांच, ताजपिजरा में एक, बरनही में आठ, बघरिया में एक, पिपरौली में तीन, गीडा में एक, नौसड़ में दो, जैतपुर, सहजनवां, सरदार नगर, मिर्जवा बाबू, डुमरी खुर्क में एक-एक तथा चौरीचौरा में दो मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed