फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus will be over in summer weather in gorakhpur

खुशखबर: गर्म मौसम में कोरोनावायरस होगा बेअसर, ऐसे करें खुद का बचाव

Wed, 04 Mar 2020 04:43 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Mar 2020 04:43 PM IST
सार

  • तल्ख होने लगे सूरज के तेवर, एक सप्ताह में चढ़ा नौ डिग्री पारा
  • छह मार्च से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद, हो सकती है बारिश

विज्ञापन
Coronavirus will be over in summer weather in gorakhpur
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। सप्ताह भर के अंदर पारा नौ डिग्री तक चढ़ चुका है। यह खबर इस लिहाज से अहम है कि गर्म मौसम कोरोनावायरस को बेअसर कर देता है। अभी आने वाले दिनों में गर्मी का पारा और ऊपर चढ़ने की संभावना है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. एके सिंह कहते हैं कि कोरोनावायरस 40 डिग्री या उससे अधिक तापमान में बेअसर हो जाता है।
विज्ञापन


हालांकि अभी छह मार्च की देर शाम से मौसम के फिर करवट बदलने की उम्मीद है। झमाझम बारिश से पारे में गिरावट आ सकती है। एक सप्ताह पहले पारा मात्र 20 डिग्री के आसपास था। दोपहर में भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे थे, लेकिन मंगलवार तक पारा एकदम चढ़कर 29 डिग्री के पास पहुंच गया। गर्मी की वजह से घरों, दफ्तरों और दुकानों में पंखे चलने लगे हैं। लोग दिन में स्वेटर और जैकेट नहीं पहन रहे हैं। सड़कों पर लोग केवल शर्ट और टी शर्ट में नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार की रात से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अफगानिस्तान में चार मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से छह मार्च की शाम तक उत्तर भारत में बादल छा जाने की उम्मीद है। सात और आठ मार्च को गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा तापमान

तारीख            अधिकतम तापमान
26 फरवरी       20.2 डिग्री
27 फरवरी       23.2 डिग्री
28 फरवरी       26.1 डिग्री
29 फरवरी       26.8 डिग्री
1 मार्च            28.0 डिग्री
2 मार्च            28.3 डिग्री
3 मार्च            29.0 डिग्री

ऐसे करें कोरोनावायरस से बचाव

यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें।
लोगों से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। 5 फीट की दूरी से बात करें।
अपने आसपास और घर की सफाई रखें।
कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी पीते रहें।
अपने हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
गंदे हाथों से अपनी नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, बर्फ, बाजार की लस्सी, ठंडी छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज, बटर, मायोनीज का सेवन न करें।
नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाएगा।
रोजाना तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध पिएं।
गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 27 डिग्री तापमान पर मर जाता है।
कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को पीसकर अपने साथ रखें और समय-समय पर उसे सूंघते रहें।
विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरे, मौसमी और आंवला खाएं। नींबू का इस्तेमाल भी जरूर करें।
सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करें। इससे श्ववसन तंत्र और फेफड़े मजबूत होंगे।
सर्दी, खांसी, कफ, बुखार होने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दें।
शाकाहारी और हमेशा ताजा भोजन खाएं। मांसाहार के सेवन से बचें।
फ्रीज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed