{"_id":"5e9bf3ec8ebc3e775321d195","slug":"coronavirus-tips-india-nutrition-yoga-and-meditation-will-remove-risk-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Tips: इस उपाय से दूर किया जाएगा 'कोरोना का खतरा', 20 अप्रैल से यहां चलेगी खास कक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Tips: इस उपाय से दूर किया जाएगा 'कोरोना का खतरा', 20 अप्रैल से यहां चलेगी खास कक्षा
Sun, 19 Apr 2020 03:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत करने के बाद अब फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस क्लास भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
20 अप्रैल से रोजाना सुबह 9:30 बजे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देश के चुनिंदा एक्सपर्ट बच्चों को न्यूट्रिशन, योगा, मेडिटेशन, मेंटल वेलनेस, स्टेमिना और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का लाइव गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
आठ मई तक फिटनेस क्लास का संचालन होगा। इसका आदेश गोरखपुर में सीआईएससीई की ओर से संचालित 18 विद्यालयों में पहुंच गया है। बोर्ड का मानना है कि निरोगी काया से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है। इसी लक्ष्य से बोर्ड ने फिटनेस क्लास की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत एक्सपर्ट प्रतिदिन उन्हें निरोगी काया का गुरुमंत्र देंगे।
Trending Videos
यहां से उठा सकेंगे फिटनेस क्लास का आनंद
यूट्यूब चैनल का नाम: Fit India Movement Link- https://www.youtube.com/channel/UCQtxCmXhApXDBfV59_JNagA
- फेसबुक : @FitIndiaOff
- इंस्टाग्राम : @fitindiaoff
- फेसबुक : @FitIndiaOff
- इंस्टाग्राम : @fitindiaoff