फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coronavirus latest update Indo-Nepal border will ban vehicles entry

नेपाल सीमा पर वाहनों की एंट्री पर लग सकती है रोक, जल्द लिया जाएगा फैसला

Fri, 13 Mar 2020 04:52 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Mar 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus latest update Indo-Nepal border will ban vehicles entry
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने मंत्रिपरिषद की बृहस्पतिवार को देर शाम बुटवल में बैठक कर भारत नेपाल सीमा से सटे सभी जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस को निर्देश दिया कि अगर कोरोना का फैलाव ज्यादा होता है, तो भारतीय अधिकारियों से बात कर भारतीय वाहनों और नेपाली  वाहनों को एक दूसरे देश में आने से रोक दिया जाना चाहिए। बैठक में यह चर्चा हुई बेलहिया सोनौली के रास्ते सबसे ज्यादा पर्यटक आते जाते हैं, यह क्षेत्र कोरोना के लिए उच्च जोखिम का क्षेत्र साबित हो सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश नंबर पांच के प्रेस प्रवक्ता शेर बहादुर के.सी. ने कहा कि यह सब आपातकाल के लिए व्यवस्था की गई है, अभी नेपाली और भारतीय वाहनों को सीमा पर रोका नहीं गया है। कोरोनावायरस को लेकर सरकार गंभीर है। जिस पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद रूपनदेही सहित नवलपरासी और दांग में लोगों मे हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार सोनौली कस्बे में सबसे ज्यादा भीड़ रही लोग दवा और जरूरत के सामान लेते दिखाई दिए। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सोनौली सीमा पर जांच की प्रकिया बढ़ाई जाएगी और दूर दराज से आने वाले ट्रक चालकों के भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। रूपनदेही जिले के डीएम हेम बहादुर थापा ने बताया कि केंद्र से अभी ऐसी कोई आदेश नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed