{"_id":"5f0de16d73263c3d58102897","slug":"coronavirus-in-up-36-found-corona-positive-including-personnel-of-commissioner-office-and-sadar-tehsil-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कमिश्नर कार्यालय और सदर तहसील के कर्मियों समेत 36 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कमिश्नर कार्यालय और सदर तहसील के कर्मियों समेत 36 मिले कोरोना पॉजिटिव
Tue, 14 Jul 2020 10:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 28 मरीज शामिल हैं। मरीजों में दो कमिश्नर कार्यालय, दो सदर तहसील, दो कैंट थाना और एक पुलिस लाइंस का कर्मी शामिल है।
शहर की बात करें तो रहमत नगर, राजघाट, मिर्जापुर, मूक बधिर विद्यालय क्षेत्र, रेलवे अस्पताल, शाहपुर, कोतवाली, कूड़ाघाट में मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पिपराइच, सहजनवां, खोराबार, भटहट, उरुवा, बांसगांव और पिपरौली में मरीज मिले हैं।
इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 790 हो गई है। इनमें 439 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 334 मरीजों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कमिश्नर
कार्यालय में 52 साल का एक कर्मी और उनका 13 साल का बेटा संक्रमित मिला है।
सदर तहसील में 48 और 42 साल का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। रामजानकी नगर में 39 साल का शख्स, रहमत नगर में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो महिला, एक युवती और एक युवक शामिल है। इनकी उम्र 29, 28, 20 और 24 है।

शास्त्री नगर का 23 साल का युवक, मिर्जापुर का 36 साल का युवक, स्टार हॉस्पिटल का 23 साल का युवक, कैंट थाने के 43 और 46 साल के व्यक्ति, मूक बधिर विद्यालय क्षेत्र के तीन लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 18 साल की युवती, 21 साल का एक युवक और 44 साल का एक व्यक्ति शामिल है।
वहीं, पुलिस लाइंस का 30 साल का एक युवक, राजघाट का 33 साल का युवक, तिवारीपुर के सिधारीपुर की एक 24 साल की युवती, बशारतपुर के शक्तिनगर कॉलोनी की 32 साल की महिला, जटेपुर का 84 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है।
इसके अलावा कूड़घाट और रेलवे अस्पताल के तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है।
इन ग्रामीण क्षेत्रों में मिले मरीज
ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो बांसगांव के कलवारी में 21 साल का युवक, पिपराइच के बेलवा में 28 साल की महिला, उरुवा के रुधौली के 30 साल का युवक, उरुवा बाजार का 44 साल का व्यक्ति, भटहट के जंगल सकनी का 37 साल का युवक, गगहा के हाटा बाजार की 55 साल की महिला संक्रमित मिली है।

बताया जाता है कि भटहट का रहने वाला युवक अप्रैल माह में ही मुंबई से आया था। लेकिन वह पॉजिटिव जुलाई माह में आया है। इसके अलावा पिपरौली के कालेसर में एक, खोराबार के मालवीय नगर में एक, पिपराइच के बेलवा में एक मरीज मिला है।
संक्रमितों के इलाके सील
सदर एसडीएम गौरव सिंह सोंगरवाल ने बताया कि संक्रमित के इलाकों में सैनिटाइजेशन कराया गया है। सूचना मिलने के बाद 250 मीटर परिधि क्षेत्र कंटेनमेंट जोन और 500 मीटर क्षेत्र की परिधि को बफर जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
स्वास्थ्य कर्मियों के क्वारंटीन सेंटर खाली कराएं जा रहे
बीआरडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के क्वरंटीन सेंटर को खाली कराया जा रहा है। 110 बेड में 55 बेड मरीजों के लिए खाली होंगे। बाकी 55 बेड पर स्वास्थ्य कर्मी क्वारंटीन होंगे। बताया कि यह फैसला बढ़ते हुए मरीजों की वजह से लिया गया है।