कोरोना संक्रमण के नए-नए लक्षण मिलने से डॉक्टर भी हैरान, इन मरीजों को दे रहे हैं ये खास सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के लक्षणों ने डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। आए दिन नए-नए लक्षणों के साथ मरीज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। किसी को बुखार के साथ सिर दर्द तो किसी को बुखार के साथ उल्टी-दस्त हो रहा है। जांच में ऐसे केस में कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं। यही वजह है कि डॉक्टर अब बुखार के मरीजों को जांच की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि बुखार को हल्के में न लें। यदि जरा सी भी दिक्कत हो तो बिना जांच कराए दवा बिल्कुल न खाएं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बुखार के मरीज खुद से दवा का सेवन न करें।
अगर तबीयत खराब होती है तो तत्काल जिला अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाएं। ग्रामीण मरीज सीएचसी और पीएचसी पर भी डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से भी जांच कराई जा रही है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।
केस- एक
कौवाबाग रोड नंबर पांच के रहने वाले 27 वर्षीय टीटीई गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मार्च महीने में उनकी तबीयत खराब हुई थी तो कोरोना के लक्षण दिखे थे, लेकिन उस वक्त बुखार, सर्दी-जुकाम खांसी की दवा से ठीक हो गए। दूसरी बार 28 जून को बुखार के साथ सिर में दर्द था। अचानक उल्टी हुई। एहतियात के तौर पर जांच कराई तो संक्रमित निकले।
केस-दो
मैनरामपुर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। उसे अचानक बुखार हुआ। इस बीच उसे दस्त भी होने लगे। लेकिन सर्दी और जुकाम नहीं था। एहतियात के तौर पर पूल टेस्टिंग से नमूना लिया गया था। जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केस-तीन
लक्षमनपुर का रहने वाले 35 साल के युवक की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन उसके गांव में एक व्यक्ति पहले संक्रमित मिला था। सात जून को अचानक उसे बुखार हुआ। बुखार के साथ पूरे शरीर में दर्द था। वायरल समझकर खुद से दवा ले लिया। लेकिन राहत नहीं हुई। इस बीच पूल टेस्टिंग से नमूना लिया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
केस-चार
रामनगरा के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हुई। बुखार के साथ दस्त हो रहे थे। परिजनों ने क्लीनिक से दवा लाकर खिला दी। दवा खाने का असर हुआ कि दस्त बंद हो गया, लेकिन बुखार नहीं छोड़ रहा था। इस बीच परिजनों ने कोरोना जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।