फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coronavirus helpline number start corona alert in airport, railway station, hotel in gorakhpur

कोरोनावायरस: एयरपोर्ट, होटलों और रेलवे स्टेशन पर तेज हुई निगरानी, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Fri, 06 Mar 2020 01:17 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Mar 2020 01:17 PM IST
सार

  • कमिश्नर ने मंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की, बोले- अलर्ट रहे संबंधित विभाग
  • होटलों मालिकों के साथ डीएम करेंगे बैठक, विदेशी यात्रियों की तुरंत देनी होगी सूचना

विज्ञापन
coronavirus helpline number start corona alert in airport, railway station, hotel in gorakhpur
मास्क लगाकर काम करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस से बचाव एवं जागरुकता को लेकर कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने बृहस्पतिवार की देर शाम गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के एडीएम, सीएमओ, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अलावा रेलवे अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों से अलर्ट रहने को कहा।
विज्ञापन


कमिश्नर ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिलों के होटल संचालकों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी होटल में विदेशी पर्यटक आने की सूचना तत्काल संबंधित जिलों के सीएमओ को दी जाए। स्वास्थ्य विभाग विदेशियों का परीक्षण कर यह सुनिश्चित करेगा कि वे इस गंभीर संक्रमण की चपेट में तो नहीं आए हैं। इसी तरह गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को जागरूक करने के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती कर सभी यात्रियों की निगरानी करने का निर्देश भी उन्होंने दिया।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों से भी कहा गया है कि ट्रेन से आने वाले विदेशियों या किसी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखें तो वे इसकी जानकारी सीएमओ से साझा करें। कुशीनगर के जिला प्रशासन को बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली पर आने वाले सैलानियों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर 18001805145 मिलाएं

उधर राहत आयुक्त ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सतर्क रहने के साथ ही लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने को कहा गया। पर्यटकों और विदेश से आने वाले सैलानियों की निगरानी करने का सुझाव दिया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एडीएम फाइनेंस, चिकित्सा, पुलिस, पर्यटन आदि विभागों से जुड़े अफसर मौजूद रहे।  

बैठक के दौरान कमिश्नर ने कोरोना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 18001805145 भी जारी किया। उन्होंने अधिकारियों को इस नंबर के व्यापक प्रचार और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

कोरोना : रेलवे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार
कोरोना को लेकर रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे अस्पताल को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को जागरूक करेगा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। किसी भी संदिग्ध के खून के नमूने जांच के लिए लखनऊ की लैब भेजे जाएंगे।

रेलवे अस्पताल की ओर से सभी स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। यात्रियों और रेलकर्मियों की जानकारी के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे जिसमें ‘क्या करें और क्या न करें’ लिखा होगा। इसके अलावा रेलकर्मियों को जागरूक करने के लिए दफ्तरों में सेमिनार आयोजित होंगे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों और रेलकर्मियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्यालय व तीनों मंडलों में सेमिनार होंगे। स्टेशन पर शुक्रवार से जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए जाएंगे।

बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने में हिचक रहे रेलकर्मी

कोरोना के डर से यांत्रिक कारखाने में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से कर्मचारी हिचक रहे हैं। वहीं रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य यांत्रिक कारखाना प्रबंधक को पत्र लिखकर रजिस्टर में हाजिरी लगाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के मंडल मंत्री आरपी भट्ट ने मुख्य यांत्रिक कारखाना प्रबंधक से मांग की है कि जब तक इस संक्रमित रोग के फैलने की आशंका है तब तक अस्थायी रूप से पूर्व की तरह मैनुअल हाजिरी की व्यवस्था की जाए।

वहीं महामंत्री विनोद राय ने कहा है कि कारखाना में तैनात कर्मचारी कोरोना से डरे हैं। वह बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लगाना चाहते हैं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार धर दूबे ने कहा है कि जबसे कर्मचारियों को पता चला है कि कोरोना छुआछूत की बीमारी है वे बहुत ही डर गए हैं। कर्मचारियों के डर और बीमारी को देखते हुए कारखाना में बायोमीट्रिक हाजिरी न ली जाए। हालांकि रेल प्रशासन ने अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed