{"_id":"5e7306c98ebc3e72c3300513","slug":"coronavirus-alert-update-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर शहर के हर विभाग में बढ़ रही सर्तकता, ऐसे किए जा रहे हैं सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर शहर के हर विभाग में बढ़ रही सर्तकता, ऐसे किए जा रहे हैं सुरक्षा के इंतजाम
Thu, 19 Mar 2020 11:14 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंदियों व कर्मचारियों की हो रही थर्मल स्कैनिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मंडलीय कारागार में बंदियों कर्मचारियों व मुलाकातियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। इसकी शुरुआत बुधवार से हुई। वहीं जिन 30 बंदियों को सर्दी, खांसी व बुखार है उन्हें अलग बैरक में रखकर इलाज किया जा रहा है। साथ ही नए बंदियों की भी जांच के बाद उन्हें पहले अलग बैरक में रखा जा रहा है।
चौदह दिन बाद में उन्हें अन्य बंदियों के पास शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी ओर नोएडा जेल में मुलाकात बंद होने की सूचना के बाद गोरखपुर जेल प्रशासन भी मुलाकात बंद करने व बंदियों की आनलाइन पेशी की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार जेल के अधिकारियों ने मुलाकात बंद करने व आनलाइन पेशी के लिए कोर्ट और डीएम के पास पत्र भी लिखा है।

सफाई कर्मियों को दिए हैंड ग्लब्स और मास्क
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए सीडीओ हर्षिता माथुर की पहल पर हैंड ग्लब्स और मास्क मुहैया कराया गया। उन्हें स्पिरिट से सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में सभी एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी की विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इस दौरान कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी को 1500-1500 पंफलेट दिए गए जिन्हें सभी प्रमुख स्थानों, ऑटो, बसों पर लगाने को कहा गया।
साथ ही डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने सभी गांवों में जागरूकता वाले होर्डिंग्स भी लगाने का निर्देश दिया है। इसी तरह जिले की 1352 ग्राम पंचायतों में तैनात तीन हजार सफाइकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क और हैंड ग्लब्स दिए गए हैं। सीडीओ ने सफाई कर्मियों को दो फीसदी ब्लीचिंग पाउडर के सोलुशन के साथ सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

नगर निगम परिसर को किया गया सैनिटाइज
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम ने अपने पूरे परिसर को सैनिटाइज करने के साथ ही दवाओं का छिड़काव किया। निगम प्रशासन दूसरे सरकारी दफ्तरों में भी सैनिटाइजेशन का काम करेगा।
नगर निगम दफ्तर में रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में नगर आयुक्त ने बुधवार को पूरे निगम परिसर को सैनिटाइज कराया ।
नगर आयुक्त का कहना है कि निगम की ओर से शहर के सभी मॉल, होटल, रेस्त्रां आदि के मालिकों से संपर्क करके कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से समय-समय पर सैनिटाइजेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उधर निगम परिसर स्थित लक्ष्मी बाई पार्क में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ एके चतुर्वेदी, मेयर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अंजनी सिंह व डॉ धर्मेंद्र अग्रवाल ने लोगों को कोरोना के लक्षण एवं उससे बचाव का तरीका बताया।