फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coronavirus alert latest update news in basti

कोरोना की दहशत में फोन पर पूछ रहे लोग, 'डॉक्टर साहब! कहीं नइकी बीमरिया तो नाहीं हो गइल बा'

Fri, 13 Mar 2020 06:42 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Mar 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
coronavirus alert latest update news in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का नंबर ज्यादातर समय व्यस्त रह रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि वायरल फीवर व सर्दी जुकाम से पीड़ित व्यक्ति इन अधिकारियों को फोन कर सारे लक्षणों को बता रहे हैं। अंत में यह भी कह रहे हैं कि 'डॉक्टर साहब! कहीं नइकी बीमरिया तो नाहीं हो गइल बा।' लगातार बज रही फोन की घंटियां अधिकारियों के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में सर्दी जुकाम व बुखार होना आम बात है, लेकिन सारे लक्षण कोरोना से मिलने जुलते हैं जिसके चलते लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। खांसी व छीक आने से लोगों को ऐसा लग रहा है मानों उन्हें कोरोना हो गया है।
विज्ञापन


यही नहीं इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले लगभग 70 प्रतिशत लोगों में कोरोना का भय देखा जा सकता है। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन रामजी सोनी ने बताया कि यह सही है कि इलाज के लिए आने वालों में कोरोना का भय देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से परेशान हो रहे हैं लोग

सामान्य सर्दी जुकाम को लेकर उनमें घबराहट है लेकिन उन्हें यह बताया जा रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है, सर्दी जुकाम होना आम बात है। कहते हैं कि बहुत से ऐसे लोग आ रहे हैं जो यह भी कहते हैं कि डॉक्टर साहब कहूं नइकी बीमरिया तो नाहीं हो गइल बा। वहीं कुछ लोग तो फोन करके भी इसके बारे में पूछ रहे हैं।

महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने पर खांसी, जुकाम होना आम बात है।इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। सफाई का विशेष ध्यान दें।

लोगों को जागरूक किया जाए : सीएमओ
सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी बताते हैं कि बदलते मौसम में सर्दी जुकाम होना सामान्य है। यह सही है कि बहुत से लोगों के फोन चिकित्सकों के अलावा उनके पास भी आ रहे हैं। उनका प्रयास है कि कोरोना को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed