{"_id":"615a95df8ebc3ea78043b0da","slug":"corona-vaccine-installed-at-100-booths-in-gorakhpur-vaccination-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में टीकाकरण का महाभियान जारी, 100 बूथों पर लगाई जा रही वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में टीकाकरण का महाभियान जारी, 100 बूथों पर लगाई जा रही वैक्सीन
Mon, 04 Oct 2021 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:19 AM IST
सार
शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम में एक अतिरिक्त बूथ बनाया गया है, जहां पर केयर इंडिया की टीम लोगों को टीका लगा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के तहत सोमवार यानी आज महाभियान चलाया जा रहा है। 100 बूथों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 52 हजार डोज मिल गई थी। इनमें छह हजार डोज कोविशील्ड और 46 हजार डोज कोवैक्सीन की है। शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम में एक अतिरिक्त बूथ बनाया गया है, जहां पर केयर इंडिया की टीम लोगों को टीका लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के 35 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 27 लाख 26 हजार से अधिक को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यही वजह है कि विभाग हर 15 दिनों पर महाभियान के तहत बूथ बना रहा है। शहरी क्षेत्र में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, संक्रामक रोग विभाग समेत सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर 35 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। जल्द ही लक्ष्य के मुताबिक लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी।
माह के अंत तक बच्चों का टीका आने की उम्मीद
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि 35 लाख लोगों को कोविड का टीका लग जाने के बाद बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर रहेगा। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक बच्चों का टीका भी आ जाएगा। ऐसे में अगर 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगा दिया जाएगा तो बच्चों को टीका लगाने में ज्यादा परेशानियां नहीं आएंगी।
विज्ञापन
कोरोना: चार हजार नमूनों की जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित
चार हजार नमूनों की जांच में रविवार को किसी में भी कोरोना का संक्रमण नहीं मिला। 30 अगस्त के बाद से कोई मौत भी नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59418 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 58556 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस सात रह गए हैं।