फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona test conduct in district hospital

कोरोना टेस्ट के लिए जिला अस्पतालों में लगेंगी ट्रू-नेट मशीनें

Sat, 30 May 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
corona test conduct in district hospital
कोरोना टेस्ट के लिए जिला अस्पतालों में लगेंगी ट्रू-नेट मशीनें
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री बोले, जांच में तेजी लाने के लिए सरकार ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/सिद्धार्थनगर। कोरोना के बढ़ते ग्राफ की वजह से टेस्टिंग बड़ी चुनौती बन गई है। विभिन्न प्रयोगशालाओं में नमूनों का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी जिला अस्पतालों में ट्रू-नेट मशीन लगाई जाएंगी। ये बातें प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने शनिवार को सिद्धार्थनगर और महराजगंज में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
महाराजगंज के सिंचाई विभाग निरीक्षण गृह में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में ट्रू-नेट मशीन आ चुकी है। जल्द ही इससे जांच शुरू हो जाएगा। जिले में बाहर से आए प्रवासियों की रैंडम जांच कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में केजीएमयू में प्रतिदिन 10 हजार लोगों की जांच हो रही है, जिसे बढ़ाकर 15 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, ओमप्रकाश मिश्रा, नंदू मिश्रा, संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहली बार गृह जनपद सिद्धार्थनगर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के 27 लैब में कोरोना की जांच हो रही है। प्रवासियों की वापसी की वजह से अधिक लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में ट्रू-नेट मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। इस मशीन से 20-25 लोगों की एक साथ प्रारंभिक जांच हो सकेगी। एक से दो घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी। संदिग्ध रिपोर्ट पुष्टि के लिए संबंधित लैब को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर से भेजी गईं लगभग 600 नमूनों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed