फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona test and genome sequencing will be done for relatives of Delta patients in UP

फैसला: डेल्टा मरीजों के परिजनों की होगी कोरोना जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग, पांच जिलों के 13 मरीजों की हो रही तलाश

Sun, 11 Jul 2021 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Jul 2021 02:01 PM IST
सार

गोरखपुर और देवरिया के हैं सर्वाधिक मरीज। अधूरा पता और मोबाइल नंबर बंद होने से हो रही दिक्कत। सभी जिलों के सीएमओ को भेजी जा रही है सूची।

विज्ञापन
Corona test and genome sequencing will be done for relatives of Delta patients in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल में कोरोना वायरस के डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट से संक्रमित मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच का फैसला लिया गया है। अगर वह कोरोना संक्रमित मिलते हैं तो उनकी भी जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी, जिससे की पता चल सके कि उनके अंदर कौन सा वैरिएंट प्रभावी रहा है। इसे लेकर पहल भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट के अब तक 17 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इन 17 मरीजों में 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सूचना संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। कॉलेज प्रशासन ने पांच जिलों के सीएमओ को 13 मरीजों की सूची भेजी है। यह मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं हुए थे। सिर्फ उनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आया था।
विज्ञापन


इन मरीजों का सीटी वैल्यू 25 से कम था। यह गंभीर श्रेणी के मरीज थे। जीनोम सीक्वेसिंग की जांच के लिए सैंपल आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि इन मरीजों के पते अधूरे हैं। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। ऐसे में संबंधित जिले के सीएमओ को इनके विषय में सूचना देकर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि 13 मरीजों का बीआरडी में इलाज नहीं हुआ है। ऐसे में उनके बारे में बीआरडी को पूरी जानकारी नहीं है। इन मरीजों की सूचना संबंधित जिले के सीएमओ को दी गई है। यह जानना जरूरी है कि वह होम आइसोलेशन में ठीक हुए या निजी अस्पताल या फिर सरकारी अस्पताल में। मौजूदा समय में उनकी स्थिति कैसी है। 13 में से कितने जीवित है। अगर जीवित है तो उनके शरीर पर पोस्ट कोविड का असर है या नहीं। जानकारी मिलने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed