फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona suspect found in Siddharthnagar district Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर: बुखार होने पर कोरोना की फैली अफवाह, स्वास्थ्य टीम बुलाकर करानी पड़ी जांच

Fri, 20 Mar 2020 08:21 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Corona suspect found in Siddharthnagar district Uttar pradesh
coronavirus - फोटो : PTI
डुमरियागंज नगर पंचायत में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध के मिलने की सूचना के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां जांच के बाद सामान्य बुखार होने की बात सामने आई। इसके बाद उसे दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की तबीयत एक सप्ताह पूर्व खराब हुई थी। इलाज कराने के लिए घर वाले उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए थे। हालत गंभीर देखकर भर्ती कर दिया गया था। जिस वार्ड में वृद्ध का इलाज चल रहा था, उसी वार्ड में दो मरीज भर्ती थे। जांच के दौरान वार्ड में भर्ती दोनों मरीज कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के बाद से अपने घर आया था जिसकी सूचना डुमरियागंज एसडीएम त्रिभुवन को हुई। एसडीएम ने तत्काल डुमरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मुस्तकीम अंसारी को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद संदिग्ध मरीज के घर के अगल-बगल पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मौके पर एसडीएम त्रिभुवन, डॉ. मुस्तकीम अंसारी सहित अन्य अधिकारी मरीज के घर के बगल पहुंचे। उसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस से पत्नी और पुत्र को भी संदिग्ध बताते हुए जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जिला अस्पताल में जब चिकित्सकों ने देखा तो कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखा। सामान्य बुखार पाया गया। इसके बाद दवा देकर उन्हें घर भेज दिया गया है।

इस बारे में सभासद शैलेश सिंह ने बताया कि जिस अस्पताल में मेरा भर्ती उस अस्पताल में कोरोना वायरस मरीज पाए गए थे। जिसकी सूचना प्रशासन को हुई उसके बाद परिवार के सहित जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

इस बारे में डुमरियागंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि एसडीएम ने फोन कर बताया कि शाहपुर वार्ड नंबर 8 में कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज की जानकारी दी। उसके बाद मौके पर पहुंचकर मरीज को जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।


कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव
बढ़नी ब्लॉक के एक गांव में भी कोरोना से ग्रसित एक संदिग्ध मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां जांच के दौरान वह निगेटिव मिला। मरीज दो दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया है। उसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि अब वह ठीक है। अपने घर वापस आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed