{"_id":"5eb504d88ebc3e90731e6449","slug":"corona-report-second-time-get-positive-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना ने बढ़ाई डॉक्टरों की चिंता, जिले में मिले पहले युवक की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना ने बढ़ाई डॉक्टरों की चिंता, जिले में मिले पहले युवक की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
Fri, 08 May 2020 12:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 May 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हाटा बुजुर्ग के मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे चिकित्सक चिंतित हैं। हालांकि पहले की अपेक्षा उनकी तबीयत में सुधार है। वहीं, महराजगंज के युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य मरीजों का अबतक दूसरी बार नमूना नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
जिले का पहला केस 26 अप्रैल को उरुवा थाना क्षेत्र के हाटा बुजुर्ग से मिला था। वह दिल्ली से पूरे परिवार के साथ आया था। वह शुगर और हार्ट का मरीज है। इसलिए तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को सकी दोबारा जांच के लिए नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जबकि महाराजगंज के 24 साल के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि जिसकी रिपोर्ट लगातार दो बार निगेटिव आएगी, उसे आइेसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
उरुवा के व्यक्ति की रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आई है लेकिन उसकी हालत में पहले से काफी सुधार है। शुगर और हार्ट का मरीज होने की वजह से इलाज में समय लग रहा है। अन्य छह का दोबारा नमूना नहीं लिया गया है।