फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona report Positive of 26 including babu of DPRO office in Deoria

देवरिया में डीपीआरओ कार्यालय का बाबू समेत 26 की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी संक्रमित

Sat, 11 Jul 2020 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jul 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Corona report Positive of 26 including babu of DPRO office in Deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

देवरिया जिले के डीपीआरओ कार्यालय के बाबू और सलेमपुर सीएचसी के एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट समेत 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विकास भवन के कर्मचारियों में दहशत है। वहीं सलेमपुर के एक वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आ चुका है, जो सीएचसी कैंपस में रहता है।

विज्ञापन


विकास भवन कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। रुद्रपुर के नायब तहसीलदार,रुद्रपुर कोतवाली के दो सिपाही भी पॉजिटिव है। जिले में संक्रमितों की संख्या 375 हो गई है, जबकि 209 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं बरहज नगर पालिका में तैनात 57 वर्षीय पाइप लाइन फीटर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है। उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है 28 जुलाई को बरहज के एक डॉक्टर को दिखाया था। आराम नहीं होने पर सोनूघाट के भी डॉक्टर के यहां इलाज कराया था। यहां भी आराम न मिलने पर वह 10 जुलाई को गोरखपुर डॉक्टर को दिखाने पहुंचा।


उसी दिन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच कराई थी, जिसका रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। फिलहाल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हो रहा है। उधर नगर पालिका के कर्मचारी दहशत में हैं। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितो की संख्या 375 हो गई है। संपर्क में रहने वाले नगर पालिका कर्मियों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed