फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona positive pregnant operation in BRD Medical college gorakhpur

मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित गर्भवती का हुआ ऑपरेशन, आईसीयू में भर्ती है नवजात

Tue, 07 Jul 2020 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Corona positive pregnant operation in BRD Medical college gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में सोमवार को संक्रमित गर्भवती महिला का ऑपरेशन हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। मंगलवार को एहतियात के तौर पर नवजात का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल की रहने वाली 30 वर्षीय महिला रविवार को प्रसव कराने पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती किया। इमरजेंसी में एंटीजन किट से जांच की गई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस बीच महिला को रक्तस्राव हो रहा था। डॉक्टरों ने उसे फौरन कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इस बीच डॉक्टर ऑपरेशन कराने से कतराने लगी तो खुद गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य ने कमान संभाली और अपनी टीम के साथ सफल ऑपरेशन किया। उनकी टीम में चार डॉक्टर समेत 10 लोग ऑपरेशन थियेटर में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती है नवजात

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए नवजात को आईसीयू में भर्ती किया गया है। प्रसूता को भी एहतियातन आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक इसकी वजह यह है कि दोनों को संक्रमण से बचाया जा सके। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चा की निगरानी कर रही है।
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना वार्ड में यह पहला ऑपरेशन था जो पूरी तरह से सफल रहा। इसका श्रेय गायनी की विभागाध्यक्ष की टीम को जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed