फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona Positive got in kushinagar UP

मुंबई से कुशीनगर लौटा 25 साल युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, देर रात टैंपो से पहुंचा था घर

Sat, 16 May 2020 06:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 May 2020 06:06 PM IST
सार

  • थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दो दिन गांव के पंचायत भवन में रहा क्वारंटीन
  • शुक्रवार की आधी रात में आई रिपोर्ट, शनिवार की सुबह गांव को सील किया गया
  • परिवार के पांच व क्वारंटीन सेंटर के छह लोगों को भी जांच के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

विज्ञापन
Corona Positive got in kushinagar UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

कुशीनगर शहर से तीन किलोमीटर दूर कांटी गांव का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव है। शुक्रवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इसके बाद शनिवार को युवक के गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया।
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव युवक तथा उसके संपर्क में आए क्वारंटीन सेंटर के छह व घर के पांच लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। डीएम, एसपी, सीएमओ, एसडीएम व डीपीआरओ आदि ने गांव में जाकर सफाई, सैनेटाइजेशन आदि कार्यों का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कांटी गांव का यह युवक बीते 12 मई को मुंबई से ट्रक से गांव लौटा था। जिस ट्रक में यह युवक आया था उसमें इसके समेत कुल 35 लोग सवार थे। कसया में ट्रक से उतरने के बाद किसी टैंपो से अपने गांव तक आया। रात में अपने घर में रुकने के बाद सुबह (13 मई) जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्मल स्क्रीनिंग में इसका तापमान अधिक होने के कारण संदेह के आधार पर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया और उसके बाद युवक गांव पहुंचा और पंचायत भवन में बने क्वारंटीन सेंटर में रुक गया। इस क्वारंटीन सेंटर पर पहले से ही पांच लोग रुके थे।

लगभग ढाई हजार आबादी है कांटी गांव की

14 मई को क्वारंटीन सेंटर पर एक अन्य युवक भी आ गया। शुक्रवार की रात में मुंबई से लौटे 25 वर्षीय इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।

सुबह डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता, एसडीएम सदर रामकेश यादव, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया, कोतवाल पवन कुमार सिंह, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी गांव पहुंचे। गांव के मुख्य मार्ग समेत पांच रास्तों पर बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया।

कोरोना पॉजिटिव युवक तथा उसके परिवार के पांच सदस्यों और उसके साथ क्वारंटीन सेंटर में रहे छह लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड भेजा गया। इसके बाद नगर पालिका परिषद पडरौना के सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर गांव की साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रताप चौहान के अनुसार गांव के 352 परिवारों में लगभग ढाई हजार की आबादी रहती है। राजस्व कर्मियों ने बताया कि इस गांव को छावनी-पांडेय देवरिया मार्ग तथा कांटी से मठिया जयकिशुन मार्ग समेत तीन कच्चे रास्तों पर बैरियर लगाकर आवागमन रोका गया है। गांव के सभी लोगों को अपने घर में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार हाथ धोते रहने आदि की जानकारी दी गई है।

पहले मिले दो केस निगेटिव हो चुके हैं
जिले में कोरोना का यह तीसरा केस है। इससे पहले पांच मई को कानपुर से आई किशोरी व छह मई को पश्चिम बंगाल से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। बृहस्पतिवार की रात में दोनों स्वस्थ होकर अपने घर आ गए थे। शुक्रवार को एक दिन के लिए जिला कोरोना मुक्त रहा लेकिन शनिवार को फिर एक केस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed