फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patients trapped in center and state guidelines

केंद्र और प्रदेश की गाइडलाइन में फंसे कोरोना के मरीज, इस वजह से हो रही परेशानी

Wed, 13 May 2020 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 10:05 AM IST
सार

  • केंद्र ने जारी किया है मरीज के दस दिन तक आइसोलेशन में रहने का निर्देश, प्रदेश के अनुसार 14 दिन रहना होगा  
  • गाइडलाइन के फेर में नहीं डिस्चार्ज हो सके बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीज

विज्ञापन
Corona patients trapped in center and state guidelines
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र और यूपी सरकार की गाइडलाइन अलग-अलग होने से कोरोना मरीजों की मुश्किल बढ़ गईं हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीज ठीक हो चुके हैं, फिर भी गाइडलाइंस के चक्कर में उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा सका। अब उन्हें 14 दिन तक आइसोलेट रखने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना मरीजों के संदर्भ में जारी केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के नौवें और 10वें दिन कोरोना की जांच अगर निगेटिव आती है तो उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं प्रदेश की पुरानी गाइडलाइन के अनुसार मरीज अगर 13वें और 14वें दिन जांच में निगेटिव मिलता है तो ही उसे छुट्टी दी जा सकती है।
विज्ञापन

 

रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी डिस्चार्ज नहीं हुए दो मरीज

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों की 14 दिन पहले ही 24 घंटे के अंतराल पर दो जांच कराई गई, दोनों रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

सोमवार को डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन 14 दिन पूरा न होने के कारण प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी। इनमें भैंसा रानी बांसगांव की महिला व बिछिया निवासी एक व्यक्ति शामिल है। पहले इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार संक्रमित मरीज को 14 दिन आइसोलेशन वार्ड में रखना जरूरी है। इसलिए रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी दो मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज नहीं किया गया। दो से चार दिनों में मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। दो और मरीज ठीक हो गए हैं।

बीआरडी के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि प्रदेश की गाइडलाइन को देखते हुए मरीजों को अब तक डिस्चार्ज नहीं किया गया है। गाइडलाइन के मुताबिक 14 दिन तक मरीजों को आइसोलेट रहना होगा। करीब तीन से चार मरीजों का समय पूरा हो गया है और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed