{"_id":"5fb423f58ebc3e5fac5abde2","slug":"corona-patients-can-give-blood-samples-by-calling-gorakhpur-city-news-gkp373527998","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज कॉल करके दे सकते हैं ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज कॉल करके दे सकते हैं ब्लड सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीज कॉल करके दे सकते हैं ब्लड सैंपल
गोरखपुर। मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल जांच शिविर का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम में किया। इसके तहत जो कोरोना मरीज ब्लड सैंपल की जांच कराने में अक्षम होंगे, उनका सैंपल घर से लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट कोविड कमांड सेंटर के साथ-साथ मरीजों को दी जाएगी। शुरुआती चरण में सीआरपी जांच होगी। उसके बाद मरीजों की जरूरत के अनुसार जांच होगी।
डीएम ने कहा की इस सुविधा से काफी हद तक कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी। कोरोना मरीज अगर जांच कराने जिला अस्पताल या फिर निजी अस्पताल नहीं जा सकते हैं, तो उनका सैंपल मेडिवर डिजिटिल हॉस्पिटल की ओर से लिया जाएगा। कोविड कमांड सेंटर की होम आइसोलेशन नोडल उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल और सहयोगी ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर 0551- 2201796/2202205, 9532041882, 9532797104 पर या मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल के नंबर 7084001122 कॉल करके सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा ईडीएम नीरज श्रीवास्तव के 9451065121 व रामेश्वर मिश्रा के मोबाइल नंबर 9670559966 पर भी काल करके सहायता ली सकती है। मौके पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) के नोडल डॉ. एसएन त्रिपाठी, एसके सिन्हा, एसीएमओ डॉ. नंद कुमार, गणेश शंकर यादव, बलजीत सिंह, लियाकत, मुरली आदि मौजूद रहे।