फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in Sant Kabir Nagar latest coronavirus update news

Corona in Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में नौ पुलिस कर्मी समेत 65 मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 31 Jul 2020 05:24 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Jul 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Corona in Sant Kabir Nagar latest coronavirus update news
corona in india - फोटो : social media

संकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 65 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें एक दरोगा समेत नौ पुलिस कर्मी और तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। अब तक 945 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 65 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें दरोगा समेत नौ पुलिस कर्मी शामिल है। इसमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा, ट्रैफिक सिपाही, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही,दुधारा,कोतवाली और महुली थाने में तैनात सिपाही के अलावा न्यायालय सुरक्षा में लगे पीएसी के दो सिपाही पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


तीन स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिले है,जो जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद और बेलहर सीएचसी पर तैैनात है। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले 40 पॉजिटिव मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भेलीमंडी के 11, शास्त्रीनगर के एक, बगहिया के चार, बरदहिया के चार, कांशीराम आवास के चार, मेंहदावल बाईपास के तीन, गोला बाजार के दो, बंजरिया के तीन,मगहर के दो ,सूगर मिल चौराहे के एक शख्स पॉजिटिव मिले है। मेंहदावल क्षेत्र में सात लोग पॉजिटिव मिले है।

इसमें इमलीडीहा के चार, भीमापार के एक और टड़वरिया के दो लोग शामिल है। बेलहर कला क्षेत्र के दो, दुधरा क्षेत्र के दो, धनघटा क्षेत्र के एक, बखिरा क्षेत्र के दो और महुली क्षेत्र के एक लोग पॉजिटिव पाए गए है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 945 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। दस संक्रमित की मौत हो चुकी है। 309 लोग एक्टिव है। इसमें 118 लोग होम आईसुलेट है। शेष सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन है। जबकि 636 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 131 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed