{"_id":"5f2566da5bca841be941975e","slug":"corona-in-sant-kabir-nagar-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Sant kabir nagar: संतकबीरनगर में दरोगा समेत 23 नए मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Sant kabir nagar: संतकबीरनगर में दरोगा समेत 23 नए मिले कोरोना पॉजिटिव
Sat, 01 Aug 2020 06:28 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर में शनिवार को एंटीजन रिपोर्ट में दो दरोगा समेत 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 28 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए। अब तक 968 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को एंटीजन रिपोर्ट में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें दुधारा थाने में तैनात दो दरोगा शामिल है। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले नौ लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें नेहरू चौक खलीलाबाद के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के पांच लोग पॉजिटिव मिले है। सभी पॉजिटिव सोनबरसा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के है। बेलहर कला क्षेत्र मेंं दो पॉजिटिव मिले है,जो बरगदवा गांव निवासी पति-पत्नी है। दुधारा क्षेत्र में चार लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि बखिरा क्षेत्र में दो लोग और महुली क्षेत्र में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 28 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 968 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। दस संक्रमित की मौत हो चुकी है। 304 लोग एक्टिव है। इसमें 125 लोग होम आइसोलेट हैं। शेष सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन है। जबकि 664 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 131 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। शनिवार को 403 लोगों का नमूना जांच को लिया गया है।