फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   newly found Corona positive including inspector in Sant Kabir Nagar

Corona in Sant kabir nagar: संतकबीरनगर में दरोगा समेत 23 नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 06:28 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Aug 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
newly found Corona positive including inspector in Sant Kabir Nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में शनिवार को एंटीजन रिपोर्ट में दो दरोगा समेत 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 28 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए। अब तक 968 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को एंटीजन रिपोर्ट में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें दुधारा थाने में तैनात दो दरोगा शामिल है। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले नौ लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें नेहरू चौक खलीलाबाद के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के पांच लोग पॉजिटिव मिले है। सभी पॉजिटिव सोनबरसा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के है। बेलहर कला क्षेत्र मेंं दो पॉजिटिव मिले है,जो बरगदवा गांव निवासी पति-पत्नी है। दुधारा क्षेत्र में चार लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि बखिरा क्षेत्र में दो लोग और महुली क्षेत्र में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 28 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 968 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। दस संक्रमित की मौत हो चुकी है। 304 लोग एक्टिव है। इसमें 125 लोग होम आइसोलेट हैं। शेष सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन है। जबकि 664 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 131 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। शनिवार को 403 लोगों का नमूना जांच को लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed