फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in Gorakhpur latest corona update in gorakhpur

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में चार डॉक्टरों समेत 117 कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत

Sat, 01 Aug 2020 08:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Aug 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Corona in Gorakhpur latest corona update in gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर जिले में एक बार फिर एक दिन में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया। शुक्रवार को 117 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 73 केस शामिल हैं। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल के दो-दो डॉक्टर, डीएम कार्यालय के कई कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


तीन और मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। जिन तीन बुजुर्गों की मौत शुक्रवार को हुई उनको पहले से शुगर सहित किडनी की बीमारी थी। वहीं, मौजूदा समय में 1152 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 922 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब तक बीआरडी में 24 से अधिक डॉक्टर और कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को बीआरडी के दो डॉक्टर समेत करीब सात अन्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। रेलवे अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत तीन कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर के पांच कर्मी, पैडलेगंज में एक, सिविल लाइन दो, गोरखनाथ क्षेत्र तीन, बक्शीपुर दो, विवेकपुरम में एक, रोडवेज के दो कर्मी, कूड़ाघाट में एक, बरगदवां एक, तारामंडल दो, पुलिस लाइंस दो, कैंट दो, रामजानकी नगर एक, रसूलपुर दो, जटशंकर चौक एक, जनप्रिय बिहार कॉलोनी चार, तिवारीपुर एक, हुमायुंपुर तीन, जाफरा बाजार एक, राजेंद्र नगर दो, दिलेजाकपुर दो, रामलखन रोड एक, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के दो जवान, पुर्दिलपुर तीन, नथमलपुर एक, बसंतपुर एक, सूर्य बिहार कॉलोनी एक, बनकटी चक एक, राजवंशी हॉस्पिटल एक, राप्तीनगर एक और विकास नगर कॉलोनी में एक मरीज मिला है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों की जांच कराई जाएगी।

एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित

शहर के मानसपुरम इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो साल की मासूम बच्ची और सात साल का मासूम बच्चा समेत एक युवती और एक युवक शामिल हैं। इसके अलावा पादरी बाजार के एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसी मोहल्ले के चार अलग-अलग लोग भी पॉजिटिव आए हैं। झरना बिहार कॉलोनी के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 11 साल का बालक शामिल हैं। हुमायुंपुर के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव आए हैं।

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बांसगांव के फुलहर खुर्द वार्ड नंबर एक में, वार्ड नंबर 11 एसबीआई, चांदी, अहिरौली में एक-एक मरीज, बड़हलगंज और हाटा बाजार में एक-एक, कैंपियरगंज के वार्ड नंबर-एक, चरगांवा के गुलहरिया में दो, मोहरीपुर में एक, मोहनापुर और मोगलहा में एक-एक मरीज मिले हैं।

इसके अलावा चौरीचौरा में एक, गगहा के गजहड़ा में एक, जंगल कौड़िया के जगतबेला में एक, कौड़ीराम में दो और अतरौली में एक, खजनी के गोपालपुर में एक, पिपरौली के गीडा में चार, मल्हीपुर और पिपरी में एक-एक सहजनवां के जोन्हिया में पांच और उज्जीखोर में एक संक्रमित मिला है।

तीन मरीजों की बीआरडी में मौत

कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले के दो और एक देवरिया के कोरोना संक्रमित की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर के रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति 22 जुलाई को बीआरडी में भर्ती हुए थे।

शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिकरीगंज के 77 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 28 जुलाई को बीआरडी में भर्ती कराए गए थे। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

वहीं, देवरिया के भटनी के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर 28 जुलाई को बीआरडी भेजा गया था, जहां उनकी मौत हो गई। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि तीनों बुजुर्गों को पहले से शुगर सहित किडनी की बीमारी थी। इसकी वजह से मौत हुई है। शव को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed