{"_id":"620ddb7b90db194d0a116468","slug":"corona-in-gorakhpur-15-corona-infected-including-two-children-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: दो बच्चों समेत मिले 15 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बचे हैं 369","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: दो बच्चों समेत मिले 15 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बचे हैं 369
Thu, 17 Feb 2022 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:52 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66 हजार 621 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65 हजार 394 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 858 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में बुधवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें दो बच्चों समेत मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के एक शिक्षक के परिवार के दो लोग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि बुधवार को 41 लोग ठीक हो गए। अब संक्रमितों की संख्या 395 से घटकर 369 हो गई है।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी परिसर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है।
बुधवार को शिक्षक के परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले। वहीं, मंगलवार को भी शिक्षक संक्रमित मिले थे। अन्य संक्रमितों में बांसगांव का आठ वर्षीय व कैंपियरगंज का 12 वर्षीय बालक भी शामिल है। इसके अलावा पादरी बाजार व रेल विहार में एक-एक परिवार के दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66 हजार 621 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65 हजार 394 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 858 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
28,331 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
गोरखपुर जिले में बुधवार को 28,331 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि 10 हजार लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसमें सर्वाधिक संख्या किशोरों की थी।