फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in gorakhpur Upate in hindi: Corona impact on peak in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: यहां जुलाई में पीक पर रहा कोरोना का असर, विभाग ने पहले ही कर दिया था आगाह

Fri, 31 Jul 2020 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Jul 2020 05:45 PM IST
सार

  • 1647 मरीज मिले जुलाई माह में, अगस्त माह में अधिक मरीज मिलने की संभावना 
  • विभाग ने पहले ही जुलाई और अगस्त माह में किया था लोगों को आगाह

विज्ञापन
Corona in gorakhpur Upate in hindi: Corona impact on peak in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने विभाग की मुसीबतें बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई माह में जो आकलन किया था, अब तक वह पूरी तरह से सही साबित हुए हैं। 

विज्ञापन


विभाग का मानना था कि जुलाई माह में संक्रमण के मामले पीक पर रहेंगे। एक जुलाई से लेकर 30 जुलाई के बीच 1647 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 90 प्रतिशत मरीज शहर के शामिल हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद 26 अप्रैल को पहला मरीज जिले में मिला था। इसके बाद मई माह में केवल 78 मिले थे। जून माह की बात करें तो करीब 263 केस मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में हालत और भी होगा खराब

जुलाई माह की पहली तारीख को 18 केस मिले। दो जुलाई को यह संख्या 15 पर आकर पहुंच गई। इसके बाद आकड़ा बढ़ा तो 12 जुलाई को 59, 13 जुलाई को 63, 15 जुलाई को 48, 16 को 69, 17 को 50 केस मिले। 

इस बीच 19 जुलाई को पहली बार 100 का आकड़ा पार हुआ, मरीजों की संख्या 112 पहुंच गई। यह मामला यहीं नहीं रूका 25 जुलाई को 109, 28 को 128 और 29 को सबसे अधिक 133 मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक मरीज शहर के शामिल हैं। 

विभाग का मानना है कि यह आकड़ा अभी और भी बढ़ेगा क्योंकि शहरवासी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। यही कारण है कि जुलाई माह में आकड़ा 1647 पहुंच गया। विभाग का मानना है कि अगस्त माह में भी पीक पर कोरोना के मामले रहेंगे। 

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह चिंता की बात है। इसके पीछे की वजह है कि लोग कोरोना को लेकर बेपरवाह हैं। अगर लोग कम निकलें और अगर निकलते हैं, तो मास्क जरूर लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें तो काफी हद तक इस संक्रमण को रोका जा सकता है।
  • माह                              केस 
  • अप्रैल                             2   
  • मई                               78
  • जून                               281
  • जुलाई                            1647
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed