फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona case in gorakhpur

कोरोना : सिसवा विधायक सहित 83 लोग संक्रमित मिले

Wed, 28 Oct 2020 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona case in gorakhpur
कोरोना : सिसवा विधायक सहित 83 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल के बाद अब सिसवा के विधायक प्रेमसागर पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को विधायक समेत 83 लोग संक्रमित मिले। दो संक्रमितों की मौत भी हुई है।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 875 निगेटिव व 83 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के 33 व कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 10 लोग शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 18761 हो गई है। 308 की मौत हो चुकी है। 17488 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 965 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर के 65 व 75 वर्षीय दो बुजुर्ग बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई।
होम आइसोलेट हुए विधायक
सिसवा के विधायक प्रेम सागर पटेल ने बुखार महसूस होने पर चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह होम आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चिकित्साकर्मी व एसएसबी जवान संक्रमित
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली तथा एसएसबी के एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। रेलवे अस्पताल में भर्ती दो तथा दो निजी अस्पतालों में भर्ती नौ मरीज पॉजिटिव आए हैं। गजपुर व हरसेवकपुरम में एक-एक परिवार में क्रमश: चार व तीन लोगों में संक्रमण मिला है। रामजानकी नगर, शांतिपुरम व राजेंद्र नगर में एक-एक परिवार में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed