फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona Alert travelers coming from Nepal will be investigated Under protocol

कोरोना अलर्ट के बाद प्रशासन सख्त, प्रोटोकॉल के तहत होगी नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच

Thu, 12 Mar 2020 05:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Mar 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Corona Alert travelers coming from Nepal will be investigated Under protocol
इंडो नेपाल बार्डर पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

भारत नेपाल की सभी सीमा पर अब प्रोटोकॉल के तहत नेपाल से आने वाले सभी भारतीय एवं नेपाली यात्रियों को कोरोनावायरस की जांच से गुजरना होगा। बृहस्पतिवार की दोपहर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और एसपी रोहित सिंह सजवान ने भारत नेपाल सीमा का दौरा कर स्थानीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि भारत सरकार की नई गाइड लाइन और डब्लूएचओ के नियमानुसार सीमा पर अब जांच होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार से नेपाल और भूटान के यात्रियों को छोड़ अन्य सभी देश के नागरिकों के भारत आगमन पर रोक है। बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से नेपाल के रास्ते सड़क मार्ग से किसी भी विदेशी नागरिकों को भारत आने मे बीजा लगता है उसकी एंट्री भारत में आगामी 15 अप्रैल तक बंद है। आब्रजन विभाग अब एराइवल जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व कोरोना कैंप में पहुंच कर डॉक्टरों द्वारा की जा रही जांच को उन्होंने गंभीरता से जांचा और सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव को समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दस बेड रिजर्व करने को निर्देशित किया। जिससे आपात काल में सभी स्वास्थ्य केंद्र पर आइसोलेशन वार्ड की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरहद पर अब दो कैंप
जिलाधिकारी ने कहा कि नो मैंस लैंड के पास एक कोरोना हेल्थ हेल्प डेस्क और बनाया जाएगा। अब नेपाल से भारत आने वाले हर नेपाली, भारतीय की भी स्क्रिनिंग कर भारत में आने दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग अब नो मैंस लैंड के पास लगेगी।

नेपाल से आने वाले विदेशियों के लिए सभी सड़क मार्ग बंद

Corona Alert travelers coming from Nepal will be investigated Under protocol
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

चीन से नेपाल आने के लिए सड़क मार्ग रशुवागढ़ी और तातो पानी सड़क मार्ग एक महीने से बंद है। अब भारत ने भी नेपाल के सभी स्थल मार्गो से विदेशी नागरिकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके कारण अब विदेशी नागरिक सड़क मार्ग से चीन और भारत नहीं जा सकते हैं।

450 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
नेपाल के बेलहिया कस्बे में कैंप में कोरोना संक्रमण की आशंका में 450 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 6 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस बात की जानकारी नेपाल स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता विकाश देवकोटा ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर नेपाल सरकार गंभीर है। भारत नेपाल की सभी सीमा सहित चाइना और बांग्लादेश की सीमा पर जांच हो रही है।

आपातकाल में व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश
डीएम ने कोरोनावायरस को लेकर सरहद अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिया है। उन्होंने डॉक्टरो के साथ एसएसबी जवानों को भी जांच करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि बैरियर लगाकर कर यात्रियों को रोका जाएगा और कैंप लगाकर कर अलग से तीन डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। जिससे सभी की जांच हो सके। आपातकाल के दौरान 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश डीएम ने दिया है।

फ्रांस और स्पेन के रोके गए यात्री

भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते फ्रांस और स्पेन के दो नागरिको को नेपाल आब्रजन ने नेपाल प्रवेश देने से मना कर दिया है। दोनों यात्री सरहद पर रुके हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम फ्रांस का एक और स्पेन का एक नागरिक भारत की यात्रा पूरी कर आब्रजन कार्यालय सोनौली पहुंचा। जहां डिपार्चर के साथ कोरोनावायरस की जांच डॉक्टरों द्वारा किया गया।

फिर वह नेपाल जाने के लिए नेपाल आब्रजन कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारियों ने दोनों नागरिको को नेपाल में प्रवेश की अनुमति देने से मना कर दिया। चीफ आब्रजन अधिकारी बेलहिया गिरिराज ने बताया कि नेपाल सरकार ने दस देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाया है। जिसमें दोनों नागरिक आते हैं।

बार्डर पर 653 लोगों की हुई जांच
भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते भारत से नेपाल आने जाने वाले 653 यात्री और पर्यटको की जांच कैंप में हुई। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक डॉ. अशोक कुमार, पारस नाथ फार्मासिस्ट राजेश वर्मा के नेतृत्व में भारत से नेपाल आने जाने के दौरान 653 विदेशी यात्री और पर्यटको की जांच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed