फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona alert gorakhpur commissioner instructions for covid 19 treatment

कोरोना अलर्ट: इलाज के लिए कमिश्नर ने दिया खास निर्देश, बोले- बेड की संख्या बढ़ाई जाए

Thu, 15 Apr 2021 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर मंडल में कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए बेड की संख्या को बढ़ाना होगा। अब आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Corona alert gorakhpur commissioner instructions for covid 19 treatment
कमिश्नर जयंत नार्लिकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अपर निदेशक स्वास्थ्य और मंडल के चारों जिले (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज ) के सीएमओ, आईएमए, एसोसिएशन, नर्सिग होम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एव प्राइवेट चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर मंडल में कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए बेड की संख्या को बढ़ाना होगा। अब आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सीएमओ को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने जनपदों में प्राइवेट चिकित्सालयों से बात करके कोविड उपचार के लिए ज्यादा से ज्यादा बेड की व्यवस्था करें। रेलवे अस्पताल के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि रेलवे अस्पताल में भी कोविड मरीजों के इलाज के लिए बेड एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाए। जिले में एयरफोर्स के अधिकारियों से वार्ता कर एयरफोर्स अस्पताल में अधिक से अधिक बेड की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

 
 उन्होंने बताया कि जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, 100 बेड टीबी अस्पताल के साथ-साथ पैनेसिया, गर्ग अस्पताल, मल्ल मैटर्निटी सेंटर, मेडिहब अस्पताल, गोरखपुर हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, फातिमा अस्पताल, उदय मेडिकल सेंटर, आरके इमर्जेंसी सेंटर, आर्यन अस्पताल, दुर्गावती अस्पताल एवं दी प्राइड अस्पताल में भी कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए व्यापारियों से बात करने के निर्देश दिए, ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर हो सके। पीएचसी/सीएचसी एवं जिला अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की जाए, जिससे की संक्रमितों को त्वरित रूप से अस्पतालों में रेफर किया जा सके। आईएमए के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक कोविड बेड की व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed