फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Conversion of religion in Gorakhpur Christians making inducements

गोरखपुर में धर्म परिवर्तन: पिपराइच में प्रलोभन देकर बना रहे थे ईसाई, तीन गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Sep 2022 03:49 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन कराने, जालसाजी और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
Conversion of religion in Gorakhpur Christians making inducements
धर्म सभा में शामिल महिलाओं ने पिपराइच थाने का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के महुअंवा खुर्द गांव में रविवार को प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई बनाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि रविवार को धर्म सभा आयोजित कर ये लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे। उधर, तीनों के पकड़े जाने के बाद उनके समर्थकों ने थाना गेट पर पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस ने सख्ती कर सभी को हटाया।

विज्ञापन


प्रधान शैलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन, जालसाजी, मेडिकल काउंसिल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान में महुअंवा खुर्द गांव निवासी अवधेश चौधरी, गोविंदपुर निवासी अमिता बच्चन और भरपुरवा निवासी भरत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रधान ने तहरीर में लिखा है कि गांव के अवधेश चौधरी अपने साथी अमिता बच्चन, भरत और आठ से 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कुछ दिन से गांव में खासकर अनुसूचित जाति के लोगों को रुपये, आराम की जिंदगी, मिशनरी स्कूलों में दाखिला, रोजगार जैसे लुभावने प्रलोभन देकर मनोवैज्ञानिक रूप से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उक्त लोग अपने को पास्टर बताकर गांव के लोगों को हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोग उनके बहकावे में नहीं आ रहे हैं, उनको यह लोग कैंसर, पेट दर्द, कान बहना, गले में दर्द जैसी बीमारी बताकर सेवा भाव का नाटक रच रहे हैं। ताकि, वह धर्म परिवर्तन कर लें। पुलिस ने प्रधान के इसी आरोप के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

धर्म परिवर्तन करने के लिए आरोपी बिना डिग्री का इलाज भी करते थे। आरोप है कि तीनों कैंसर, गर्दन दर्द, कान का बहना जैसे रोगों का इलाज करने का दावा करके झाड़-फूंक भी किया करते थे। जो लोग धर्म परिवर्तन के लिए रुपये लेने को तैयार नहीं होते थे, उन्हें इस माध्यम से तैयार करने की कोशिश की जाती थी। यही वजह है कि पुलिस ने आरोपों के आधार पर मेडिकल काउंसिल एक्ट भी लगाया है।

पिपराइच थाने में इस तरह का दूसरा मामला
धर्म परिवर्तन का आरोप तो अक्सर लगता है, लेकिन पुलिस की जांच में यह बात साबित नहीं हो पाती है। पिपराइच थाने में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने छह महीने पहले भी इस तरह का केस दर्ज किया था। तब बाहर से आकर लोग यहां पर डेरा डाले थे। एक बार फिर इस तरह का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस को धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन कराने, जालसाजी और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed