{"_id":"624fe0b7a78d715d081a964a","slug":"controversy-escalated-over-stopping-sp-leader-from-beating-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सपा नेता की पिटाई करने से रोकने पर बढ़ा विवाद, युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सपा नेता की पिटाई करने से रोकने पर बढ़ा विवाद, युवक पर जानलेवा हमला
Fri, 08 Apr 2022 12:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:43 PM IST
सार
चौरीचौरा पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
घायल विकास कुमार भारद्वाज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के सरैया गांव चौराहे पर बुधवार रात सपा नेता की पिटाई कर रहे बदमाशों को रोकने पर युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या की कोशिश, लूट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, सपा नेता सूरज ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिलारी पोखरा टोला निवासी विकास कुमार भारद्वाज बुधवार रात कहीं से घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि सरैया चौराहे पर भीड़ लगी थी। रुकने पर पता चला कि सपा नेता सूरज की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। वे बीच बचाव करने चले गए।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर बदमाशों ने लाठी-डंडे से हमला कर विकास को लहूलुहान कर दिया। उनका आरोप है कि बदमाशों ने बैग लूट लिया। जिसमें कैमरा व 2500 रुपये थे। बाद में मनबढ़ों ने उनके बैग से सामान निकाल कर खाली बैग फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सरैया गांव के बंटी, राज, अमन, गुलशन व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।