फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Control room of cctv cameras will be made in Gorakhpur police line

Gorakhpur News: पुलिस लाइंस में सीसीटीवी कैमरों का होगा कंट्रोल रूम, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Thu, 08 Feb 2024 03:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 03:01 PM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। 

विज्ञापन
Control room of cctv cameras will be made in Gorakhpur police line
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत शहर से लेकर देहात तक सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए सीसी टीवी कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस लाइंस में होगा। इसकी स्थापना के बाद पुलिस एक जगह बैठकर ही पूरे शहर में होने वाले सभी गतिविधियों की निगरानी कर सकेगी। इसके अलावा अगर कहीं पर भी कोई संदिग्ध नजर आएगा तो कंट्रोल रूम तत्काल नजदीक मौजूद पुलिस वाले को इसकी जानकारी देकर जांच भी करा लेगी।
विज्ञापन


वहीं, कैमरों के रखरखाव के लिए गवर्निंग कमेटी ने एक बैंक खाता भी खोल दिया, जिसे नगर निगम, जीडीए और आम लोगों की मदद से चलाया जाएगा। इस फंड में आने वाले रुपयों का इस्तेमाल सीसी टीवी कैमरों के रख-रखाव के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एक बैठक के बाद दी। वह बुधवार को पुलिस लाइंस में सीसी टीवी कैमरे के लिए गठित गवर्निंग कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान यह सभी फैसले लिए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। कमेटी में एसएसपी, जीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कैमरा लगवाने में विशेष सहयोग करने वाले व्यापारियों को कमेटी में सह संयोजक बनाया गया है। पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि जन सहयोग से कैमरों का रखरखाव करें। दरअसल, एडीजी रहे अखिल कुमार की पहल पर जनसहयोग से शहर की गलियों, मुख्य मार्ग व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इस मुहिम की शुरूआत ऑपरेशन त्रिनेत्र के नाम से की गई थी। इसका असर है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। पुलिस इसकी मदद से वारदात का पर्दाफाश भी कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसको प्रभावशाली व जनोपयोगी बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए गवर्निंग कमेटी गठित है। जो इस पर नजर रखेगी और हर तीन महीने पर कैमरों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद जरूरत के मुताबिक मरम्मत कराएगी। इसे लेकर अब खाता खुलवा दिया गया है।


शहर के सभी प्रवेश द्वार पर लगेंगे कैमरे
शहर के तकरीबन सभी प्रवेश मार्ग पर सीसी टीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। लेकिन, जहां पर भी कम है, वहां पर पुलिस आम लोगों के सहयोग से कैमरे की संख्या बढ़ाने या नया लगवाने का काम करेगी। जल्द ही कंट्रोल रूम पूरी तरह से क्रियाशील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed